1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. क्या दिल्ली किसी तानाशाह का किला है जहां आम जनता घुस नहीं सकती? सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

क्या दिल्ली किसी तानाशाह का किला है जहां आम जनता घुस नहीं सकती? सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रचारतंत्र में 'दुनिया के सबसे ताकतवर' प्रधानमंत्री लोकतंत्र में इतने कमजोर हैं कि चंद पैदल यात्रियों से डर गए। सोनम वांगचुक और उनके 100 से ज्यादा साथी लद्दाख से पैदल चलकर महात्मा गांधी जी की समाधि पर आ रहे थे। उनको दिल्ली बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, सोनम वांगचुक और उनके 100 से ज्यादा साथी लद्दाख से पैदल चलकर महात्मा गांधी जी की समाधि पर आ रहे थे। उनको दिल्ली बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया गया।

पढ़ें :- IPS Transfers: यूपी पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकरियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रचारतंत्र में ‘दुनिया के सबसे ताकतवर’ प्रधानमंत्री लोकतंत्र में इतने कमजोर हैं कि चंद पैदल यात्रियों से डर गए। सोनम वांगचुक और उनके 100 से ज्यादा साथी लद्दाख से पैदल चलकर महात्मा गांधी जी की समाधि पर आ रहे थे। उनको दिल्ली बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने आगे लिखा, क्या दिल्ली किसी तानाशाह का किला है जहां आम जनता घुस नहीं सकती? क्या पर्यावरण बचाने और लोकतंत्र बहाल करने की मांग करना अपराध है? लोकतंत्र में ऐसी अलोकतांत्रिक कार्यवाहियां कतई अस्वीकार्य हैं।

बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनके साथियों समेत करीब 150 लोगों को हिरासत में लिया है। वह अपनी 700 किलोमीटर लंबी ‘दिल्ली चलो पदयात्रा’ करते हुए दिल्ली में प्रवेश कर रहे थे। उन्होंने महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट जाने का ऐलान किया था।

पढ़ें :- एशियन गेम्स से पहले नागोया में ठहरने का संकट, क्रूज शिप में ठहराये ​गया खिलाड़ियो
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...