लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार पर अर्थव्यवस्था का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा, कमीशन और चंदा लेने का भ्रष्टाचार न किया होता तो आज लेनेवाला हाथ, देनेवाला हाथ होता।
पढ़ें :- Script Ready : नीतीश कुमार 14 अप्रैल को दे सकते हैं मुख्यमंत्री पर से इस्तीफा, नई सरकार का गठन 18 अप्रैल से पहले
दरअसल, अखिलेश यादव ने एक न्यूज के फोटो को शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है कि, ”भारत वर्ल्ड बैंक का सबसे बड़ा कर्जदार, 24.4 मिलियन डॉलर का बोझ…” इसको शेयर करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा कि, ‘ये हैं दुनिया के सबसे बड़े क़र्ज़दार’, मुल्क के लिए ये ख़िताब अच्छा नहीं, तुम्हारी हाथ की तंगी ख़बर बन जाए, हुक्मरान इतना भी उधार अच्छा नहीं…
‘ये हैं दुनिया के सबसे बड़े क़र्ज़दार’
मुल्क के लिए ये ख़िताब अच्छा नहीं
तुम्हारी हाथ की तंगी ख़बर बन जाए
हुक्मरान इतना भी उधार अच्छा नहींभाजपा सरकार ने अपने किसानों, कारीगरों, कारोबारियों, कारख़ानों, दुकानदारों, हुनरमंदों का ख़्याल रखा होता और बड़ी कंपनियों से कमीशन और चंदा… pic.twitter.com/yAZVhlgwDH
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 3, 2025
पढ़ें :- अवध ओझा का सनसनीखेज दावा, बोले- देश में जिस दिन खाना बंद हो जाएगा उस दिन होगी क्रांति, भूखा आदमी मरने से पहले मारेगा
उन्होंने आगे लिखा, भाजपा सरकार ने अपने किसानों, कारीगरों, कारोबारियों, कारख़ानों, दुकानदारों, हुनरमंदों का ख़्याल रखा होता और बड़ी कंपनियों से कमीशन और चंदा लेने का भ्रष्टाचार न किया होता तो आज लेनेवाला हाथ, देनेवाला हाथ होता। भाजपा जाए तो अर्थव्यवस्था सुधर जाए!