Parliament Session 2024: संसद सत्र के छठे दिन (सोमवार) लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हिन्दू धर्म पर टिप्पणी को लेकर काफी बवाल मचा है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल के भाषण की चार टिप्पणियों को संसद की कार्यवाही से हटा दिया गया है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज शाम 4 बजे लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। ऐसे में संसद सत्र के 7वें दिन भी लोकसभा में हंगामें पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- फ्रांस के प्रदर्शनों और भारत में CEC के खिलाफ आंदोलन के बीच कनेक्शन का दावा, अमेरिकी न्यूज रिपोर्ट में 101 संगठनों का जिक्र
लोकसभा में मंगलवार सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का भाषण होगा। माना जा रहा है कि अखिलेश भी केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर हमलावर रहेंगे और तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। हालांकि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हिंदू धर्म पर टिप्पणी ने एनडीए को विपक्ष पर पलटवार करने का मौका दे दिया है। बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी मंगलवार शाम 4 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे और विपक्ष के सवालों पर पलटवार करेंगे। सदन में मंगलवार शाम चर्चा समाप्त होने की संभावना है। इस दौरान राहुल की हिन्दू धर्म की टिप्पणी पर पीएम मोदी पलटवार कर सकते हैं।
राहुल गांधी के भाषण की इन चार टिप्पणियों को संसद की कार्यवाही से हटाया गया-
1- अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय होता है।
2- उद्योगपति अडानी और अंबानी पर को लेकर की गयी टिप्पणी।
पढ़ें :- रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव बड़ा बयान, बोले- उन पर दर्ज किए गए मामले झूठे
4- कोटा में पूरी परीक्षा केंद्रीकृत है और अमीरों को फायदा पहुंचाती है।
5- अग्निवीर योजना सेना की नहीं है, बल्कि पीएमओ की योजना है।