Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस नेताओं की तरफ से ताबड़तोड़ रैलियां शुरू हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
पढ़ें :- Car Blast Video : उज्जैन में मुहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से वैन लटकाकर किया ब्लास्ट, आयोजक समेत 4 पर FIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, नरेंद्र मोदी चुनावी प्रचार अपने और चंदे के पैसों से करें। क्योंकि अगर वे सरकारी पैसों से सरकारी सुविधाएं लेकर घूमते रहेंगे, तो देश का उद्धार नहीं होगा। लेकिन मोदी जी का खेल यहां नहीं चलेगा, क्योंकि ये शक्ति, भक्ति और वीरता का गढ़- चित्तौड़गढ़ है।
इसके साथ ही कहा, कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाई है। बाबा साहेब अंबेडकर जी और जवाहर लाल नेहरू जी ने लोकतंत्र की रक्षा की, देश को संविधान दिया.. इसलिए मोदी जी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं। आपने देश के लिए कुछ नहीं किया।
साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, कांग्रेस ने आम जनता और कार्यकर्ताओं से जो चंदा जुटाया था, नरेंद्र मोदी ने उस चंदे की चोरी की है। हमारे बैंक अकाउंट से 135 करोड़ रुपये निकाले लिए। आज कांग्रेस के ऊपर 3,567 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई गई। जबकि BJP वालों ने जो पैसा लिया, उसका हिसाब नहीं दिया। अगर BJP पर पेनाल्टी लगाई जाए तो वह 4,600 करोड़ रुपए की होगी। BJP हुकूमत में रहते हुए अपने पापों को छिपा रही है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, PM मोदी कहते हैं-मैं भ्रष्टाचार को खत्म कर दूंगा। पहले वे विपक्ष के नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, फिर उन्हें ही अपनी पार्टी में शामिल कर लेते हैं। BJP के पास बहुत बड़ी ‘वॉशिंग मशीन’ है, जिसमें सारे भ्रष्टाचारी साफ हो जाते हैं।
पढ़ें :- जिसका अपने वचन-व्यवहार पर नियंत्रण नहीं वो प्रदेश पर क्या नियंत्रण करेगा...अखिलेश यादव का सीएम योगी पर निशाना