Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ये सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहे हैं क्योंकि इस बार नरेंद्र मोदी और BJP हार रही है: मल्लिकार्जुन खरगे

ये सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहे हैं क्योंकि इस बार नरेंद्र मोदी और BJP हार रही है: मल्लिकार्जुन खरगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) हजारीबाग, झारखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ये महान नायक बिरसा मुंडा जी, बाबा तिलका मांझी जी, वीर बुधु भगत, सिद्धो कान्हू जी समेत अनेक नायकों की धरती है। मैं इन सभी को नमन करता हूं।

पढ़ें :- कांग्रेस ने सारी अटकलों पर लगाया विराम, राज्यसभा प्रत्याशी के नामों का किया ऐलान, इस चेहरे पर दांव लगाकर मचाई हलचल

साथ ही कहा, आज देश में चौथे चरण का मतदान चल रहा है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन के पक्ष में जोरदार वोटिंग हो रही है और BJP सरकार का वापस आना मुश्किल है। हजारीबाग कांग्रेस के इतिहास में एक विशेष महत्व रखता है। इसी लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ जिले में 1940 में कांग्रेस का 23वां अधिवेशन मौलाना आजाद की अध्यक्षता में हुआ था।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, आज देश संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। अगर देश में संविधान खत्म हो गया तो जैसे हम आजादी के पहले गुलाम थे, वैसे ही फिर से गुलाम बन जाएंगे। जो लोग अपने हक की रक्षा करना चाहते हैं, वे सभी संविधान का समर्थन करें और कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन की मदद करें।

इसके साथ ही कहा, नरेंद्र मोदी हर बार कहते हैं कि-अबकी बार 400 पार…लेकिन जब देश में हर राज्य में BJP की सीट कम हो रही है तो 400 पार कैसे हो सकता है। ये सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहे हैं, क्योंकि इस बार नरेंद्र मोदी और BJP हार रही है। साथ ही कहा, देश में अंग्रेज आए थे, उनसे हम लड़े तो वो यहां से चले गए। अब नया तानाशाह आया है, जो लोगों को डराता-धमकाता है। हेमंत सोरेन को भी डराने की कोशिश की, लेकिन वो डरे नहीं। उन्होंने कहा कि मैं जेल जाना पसंद करूंगा लेकिन BJP के सामने झुकूंगा नहीं। इसीलिए ये चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह चुनाव संविधान-लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि, नरेंद्र मोदी ने कहा था: विदेशों से काला धन लाऊंगा, सबके खातों में 15-15 लाख डालूंगा, हर साल 2 करोड़ नौकरियां दूंगा, किसानों की आमदनी दोगुनी करूंगा…ये वादे कभी पूरे नहीं हुए। युवा आज बेरोजगार घूम रहा है। खेती-किसानी महंगी हो गई। किसानों के भले की बात करने वाले मोदी जी ने उस मंत्री फिर टिकट दे दिया, जिसके बेटे ने किसानों को गाड़ी से रौंदा था।

पढ़ें :- हुमायूं कबीर ने ममता को दिया प्रस्ताव, आप 'मेरी सीट से लड़ें उपचुनाव, मैं दूंगा साथ', बोले-जो भी हूं आपकी वजह से हूं

उन्होंने आगे कहा कि, नरेंद्र मोदी जी…अगर अडानी-अंबानी टेम्पो में भरकर काला धन दे रहे हैं, तो आप कर रहे हैं? आपके पास ED, CBI और इनकम टैक्स है। अडानी-अंबानी के यहां भेजिए और जांच कराइए। साथ ही कहा, नरेंद्र मोदी आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। हम सभी को गरीबों का जल-जंगल-जमीन को छीनकर अमीरों को देने वालों के खिलाफ मजबूती से खड़े होना है। आप सबको हमारे यहां के कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देना है।

 

Advertisement