Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा में विजय विश्वास सभा को संबोधित किया। मैं गारंटी लेकर आया हूं और मेरी गारंटी है…आने वाले मेरे तीसरे टर्म में मैं हिंदुस्तान को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना के रहूंगा। जब देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा तब उसकी समृद्धि, सामर्थ्य और उसका लाभ, वर्तमान पीढ़ी को भी मिलेगा और आपकी आने वाली पीढ़ी को मिलेगा।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
उन्होंने कहा, 2014 में जब मैं पहली बार लोकसभा के मैदान में आया तो कांग्रेस के पास मुद्दे थे कि ये चाय वाला क्या करेगा… ये मेरी मजाक उड़ाते थे। लेकिन देश ने उनकी इस हरकतों को ऐसा जवाब दिया कि जो कभी 400 सीट लेकर बैठते थे वो 40 सीट पर आ गए। इसी तरह 2019 में उन्होंने कोई सबक नहीं लिया और कहा-चौकीदार चोर है और मोदी खून की दलाली करता है। भांति-भांति के झूठ फैलाए…लेकिन जनता ने फिर उनका हाल ये कर दिया कि वो अधिकृत रूप से विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रहे।
पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के शहजादे ने गर्व के साथ पूरे मोदी समाज को, पूरे ओबीसी समाज को चोर कह दिया। यही नहीं, ये मेरे माता-पिता को भी भला-बुरा कहने में पीछे नहीं रहे। अब 2024 में कांग्रेस और इंडी गठबंधन ऐसा झूठ लेकर फिर से मैदान में आए हैं- संविधान दिखाते हैं, आरक्षण ले लेंगे…इसका डर दिखाते हैं। यही उनका काम है। देखिएगा… इस बार भी ये पहले से कम सीटों में सिमट जाएंगे। पहले चरण में इंडी गठबंधन पस्त हुआ और दूसरे चरण में पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।
साथ ही कहा, ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे, लेकिन इन्होंने मोहब्बत की दुकान में फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया है। अब चुनाव में उनकी बातें नहीं चल रही, इसलिए वो फर्जी वीडियो बनाकर फैला रहे हैं। इनकी मोहब्बत की दुकान फेक फैक्ट्री हो चुकी है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की जमात कान खोलकर सुन ले…ये मोदी है, मोदी जब तक जिंदा है-मैं कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण का खेल खेलने नहीं दूंगा। एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के गरीब…उनको जो आरक्षण मिला है, संविधान के तहत मिला है। बाबा साहेब के आशीर्वाद से मिला है। उसमें रत्ती भर भी कोई लूट नहीं सकता है। कांग्रेस की हिम्मत है तो घोषणा करके देख ले… मैं चुनौती देता हूं।