Jharkhand elections: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। चुनाव एलान के बाद झारखंड में चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख और सीएम हेमंत सोरेन ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
पढ़ें :- ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब, भाजपा सरकार की चुप्पी संदिग्ध, न्यायालय स्वतः संज्ञान ले : अखिलेश यादव
उन्होंने कहा, झारखण्ड के लाखों आदिवासी सदियों से असम चाय बागान में काम करते हैं, लेकिन वहां भाजपा सरकार ने उन सभी आदिवासियों की पहचान खत्म कर दी है, उनका अस्तिव खतरे में हैं। और यहां झारखण्ड में आकर यह लोग झूठ बोलते हैं। भाजपा का मतलब ही है बड़का झूठा पार्टी…
केंद्र सरकार के हाथों में संस्थाएं कठपुतली की तरह नाच रही हैं। ये संस्थाएं जब चाहे, जैसा चाहे, जिसे चाहे आदेश सुना दे रही हैं।
खैर कोई बात नहीं, ये संस्थाओं को तो खरीद लेंगे, जनसमर्थन कैसे खरीद पायेंगे? pic.twitter.com/3tPKqjYFnC
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 2, 2024
पढ़ें :- पति प्रतीक यादव के बर्थडे पर अपर्णा का छलका दर्द, लिखा-'हमेशा जवान रहोगे...', प्रथमा का वीडियो देख लोग हुए भावुक
इसके साथ ही कहा, झारखण्ड राज्य बनने के ठीक बाद भाजपा सरकार में आदिवासियों और मूलवासियों की निर्मम हत्या हुई थी, जिसके बाद दिशोम गुरुजी के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन हुआ था। सोमा जोसेफ गुड़िया, जमाल खान, लूकस गुड़िया, वोडा पाहन, सुरसेन गुड़िया, प्रभु सहाय कंडुलना, समीर डहंगा और सुंदर कंडुलना की शहादत कभी नहीं भूलेगा झारखण्ड। भाजपा सरकार में हुआ तपकारा गोलीकांड कभी नहीं भूलेगा झारखण्ड…
हेमंत सोरेन ने कहा, हमारी माताओं-बहनों ने हमेशा हमारा साथ दिया है। उन्हें सम्मान देने का काम उनका यह बेटा और भाई कर रहा है। दिसंबर से हर मंईयां के खाते में 2500 रुपए जाएगा और आने वाले 5 साल में हर गरीब परिवार के खाते में 1-1 लाख रुपया जाएगा। इसके साथ ही कहा, केंद्र सरकार के हाथों में संस्थाएं कठपुतली की तरह नाच रही हैं। ये संस्थाएं जब चाहे, जैसा चाहे, जिसे चाहे आदेश सुना दे रही हैं। खैर कोई बात नहीं, ये संस्थाओं को तो खरीद लेंगे, जनसमर्थन कैसे खरीद पायेंगे?