रियलिटी शो बिग बॉस 18 हफ्ते के आखिर में वीकेंड का वार में मेकर्स ने बड़ा बदलाव किया है। बिग बॉस 18 में वीकेंड का वार हमेशा से शनिवार और रविवार की रात 9.30 बजे टेलीकास्ट किया जाता है। अब से वीकेंड का वार रविवार को नहीं आएगा। इस बात का खुलासा करते हुए होस्ट सलमान खान ने कहा कि वीकेंड का वार सप्ताह में एक दिन पहले यानी हर शुक्रवार और शनिवार को टेलीकास्ट किया जाएगा।
पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन
अब बिग बॉस से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन रविवार को घरवालों की क्लास लगाने के लिए शो में एंट्री करेंगे। हालांकि इस अपडेट पर मेकर्स की पुष्टि होना बाकी है।फैन पेज बिग बॉस तक की ओर से बिग बॉस 18 से जुड़ा एक अपडेट शेयर किया गया है, जिसमें बताया गया है कि भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन इस रविवार शो को को-होस्ट करते हुए दिखाई देंगे।
BREAKING! Ravi Kishan to co-host the Bigg Boss 18 Sunday Episode of #WeekendKaVaar pic.twitter.com/tr19NrKfKA — #BiggBoss_Tak
(@BiggBoss_Tak) November 2, 2024
पढ़ें :- ‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ के नए ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस, बोले- ‘राम युग की शुरुआत’
मेकर्स ने वीकेंड का वार एपिसोड को शनिवार-रविवार की जगह शुक्रवार-शनिवार को टेलीकास्ट करने का फैसला लिया है।फैन पेज बिग बॉस तक की ओर से सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर किया गया है, जिसमें बताया गया कि सलमान खान अब से बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में शुक्रवार और शनिवार को नजर आएंगे।
शुक्रवार को यह शो रात 10 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा जबकि शनिवार को इसे 9.30 पर टेलीकास्ट किया जाएगा। यानी कि अब से सलमान खान एक दिन पहले ही आपका मनोरंजन करने के लिए वीकेंड का वार लाएंगे।बता दें कि बीती रात भी वीकेंड का वार रात 10 बजे टीवी पर टेलीकास्ट हुआ जहां सलमान खान ने शो की टाइमिंग में हुए बदलाव की जानकारी अपने दर्शकों के साथ शेयर की।