Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद देशभर में सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। एक दूसरे पर हमले भी तेज हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ये चुनाव लोकतंत्रवादी शक्तियों बनाम नफ़रत, हिंसा एवं विभाजनकारी सोच वाली शक्तियों के बीच में है।
पढ़ें :- मध्यप्रदेश RSS-BJP की है प्रयोगशाला, जहां अशिक्षा और बेरोज़गारी बढ़ाने का चल रहा है प्रयोग : राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा कि, BJP-RSS की विचारधारा संविधान को बदलना चाहती है। ग़रीबों के अधिकार छीनकर, अपने अरबपति मित्रों की जेब भरने के लिए। अपनी मनुवादी सोच लागू कर भाई को भाई से लड़ाने के लिए।
BJP-RSS की विचारधारा संविधान को बदलना चाहती है।
ग़रीबों के अधिकार छीनकर, अपने अरबपति मित्रों की जेब भरने के लिए
अपनी मनुवादी सोच लागू कर भाई को भाई से लड़ाने के लिए पढ़ें :- प्रेमानंद जी महाराज ने बताए राधा रानी के 28 नाम, जानिए क्या है इन नामों के जाप का धार्मिक महत्व
डॉ बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को ख़त्म कर SC, ST, OBC, Minorities के हक़ छीनने के लिए ये… pic.twitter.com/2Utygl99YW
— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 18, 2024
उन्होंने आगे लिखा कि, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को ख़त्म कर SC, ST, OBC, Minorities के हक़ छीनने के लिए। ये चुनाव लोकतंत्रवादी शक्तियों बनाम नफ़रत, हिंसा एवं विभाजनकारी सोच वाली शक्तियों के बीच में है। हम लोकतंत्र को जिताएंगे।
पढ़ें :- Rise and Fall Season 2 : यमराज के अवतार में दिखे वीरेंद्र सहवाग, बोले-बैटिंग नहीं, सीधा लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकला हूं
बता दें कि, शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने एलान किया था। देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी और नतीजे चार जून को आयेंगे।