बॉलीवुड के फेमस एक्टर देब मुखर्जी का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 14 मार्च शुक्रवार की सुबह जुहू के पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान रणबीर कपूर देब मुखर्जी की अर्थी को कंधा देते हुए नजर आये।
पढ़ें :- Ladakh Zanskar Valley : प्राकृतिक सुंदरता के बीच लद्दाख पहुंचे सनी देओल , मना रहे हैं छुट्टियां
देब मुखर्जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी का इलाज के चलते उनका निधन हो गया। दुख की इस घड़ी में बॉलीवुड के तमाम सितारे उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे। अपने चाचा देब मुखर्जी के निधन की खबर सुनते ही एक्ट्रेस काजोल भाई अयान के घर पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस काजोल ने को व्हाइट सूट और आंखों पर चश्मा लगाए देखा गया। एक्ट्रेस के साथ उनके बेटा युग भी दिखाई दिए।
उनके अलावा आलिया भट्ट रणबीर कपूर अयान मुखर्जी के पिता के निधन की खबर मिलते ही उनके घर पहुंचे। इस दौरान आलिया को व्हाइट सूट के साथ ब्लैक सनग्लासेस पहने देखा गया। बता दें कि रणबीर-आलिया अयान के करीबी दोस्त हैं। इस दौरान ने देब मुखर्जी की अर्थी को कंधा भी दिया।
पढ़ें :- राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, बोले- आप प्रधानमुत्री बनने जा रहे है...
जया बच्चन भी इस मुश्किल घड़ी में अयान के घर के बाहर नजर आईं। उन्होंने कार से उतरते ही काजल को गले लगा लिया और एक्ट्रेस से हमदर्दी करती नजर आईं। इनके अलावा अनिल कपूर और फेमस सिंगर शान अपनी पत्नी राधिका के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे है।
सलमान खान के पिता सलीम खान भी इस देब मुखर्जी को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे है। ऋतिक रोशन जो इन दिनों अपनी अगली रिलीज वॉर 2 के लिए अयान मुखर्जी के साथ मिलकर काम कर रहे थे। वो भी एक्टर के इस दुख भरे दिन में उनका साथ देने के लिए शामिल हुए हैं। एक्टर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।