Paris Olympics: भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) पेरिस ओलंपिक में आज शानदार प्रदर्शन किया। पेरिस ओलंपिक के महिला 50 किग्रा कुश्ती भारवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। विनेश ने अपना प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को ही खेला। अब उनके सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद हर तरह से उनको बधाई दी जा रही है। इस बीच बजरंग पुनिया का भी बयान आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, ये लड़की दुनिया जीतने वाली है मगर इस देश में सिस्टम से हार गई थी।
पढ़ें :- BJP-RSS के इस सिस्टम ने रोजगार खत्म किया, विश्वविद्यालयों पर कब्जा किया, आपके ऊपर हमला किया...छात्रों से संवाद के दौरान बोले राहुल गांधी
बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने एक्स पर लिखा कि, विनेश फोगाट भारत की वो शेरनी जिसने आज बैक टू बैक मैच में 4 बार की World Champion और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन को हराया। उसके बाद क्वार्टरफाइनल में पूर्व World Champion को हराया। मगर एक बात बताऊं-ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी। ये लड़की अपने देश में सड़कों पर घसीटी गई थी। ये लड़की दुनिया जीतने वाली है मगर इस देश में सिस्टम से हार गई थी।
विनेश फोगाट भारत की वो शेरनी जिसने आज बैक टू बैक मैच में
4 बार की World Champion और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन को हराया
उसके बाद क्वार्टरफाइनल में पूर्व World Champion को हराया
पढ़ें :- "शादी कब करेंगे"- GenZ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा सवाल, इस बार मिल गया जवाब! जाने क्या कहा राहुल गांधी ने
मगर एक बात बताऊं,
ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी
ये लड़की अपने देश में सड़कों पर घसीटी गई…— Bajrang Punia
(@BajrangPunia) August 6, 2024
बता दें कि, विनोश फोगाट (Vinesh Phogat) अपने पहले मैच में टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता और विश्व नंबर एक को हराया, फिर दूसरे मैच में टेक्निकल सुपीरियोरिटी से जीतकर आ रही पहलवान को चित कर दिया। इस तरह विनेश ने अंतिम चार में जगह बनाई। अब वह पदक पक्का करने से बस एक कदम दूर हैं। विनेश पिछले एक साल से अलग-अलग कारणों से चर्चा में रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीत लिया है। विनेश आज रात सवा दस बजे अपना सेमीफाइनल मैच खेलेंगी।
पढ़ें :- Gen Z के लिए योगी सरकार की नई पहल: हर माह विद्यार्थियों से संवाद करेंगे IAS-IPS और IFS अधिकारी