Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है जो आधी सदी से अटूट है…राहुल गांधी के नामांकन के बाद बोलीं प्रियंका गांधी

यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है जो आधी सदी से अटूट है…राहुल गांधी के नामांकन के बाद बोलीं प्रियंका गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल किया है। राहुल गांधी के नमाांकन दाखिल करने के बाद प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि, यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है। यह सेवा और आस्था का रिश्ता भी है जो आधी सदी से अटूट है।

पढ़ें :- सोने-चांदी पर ड्यूटी बढ़ाने के बावजूद नहीं थमा करेंसी मार्केट का भूचाल, डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 95.75 पर पहुंचा

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, कुछ दिनों पहले मां ने कहा था, “मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है। वह रायबरेली आकर पूरा होता है।” ऐसा परिवार, जिसने कई पीढ़ियों को अपने में मिला लिया; जो दशकों तक हर उतार-चढ़ाव, सुख-दुख, संकट और संघर्ष में चट्टान की तरह हमारे साथ खड़ा रहा। यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है। यह सेवा और आस्था का रिश्ता भी है जो आधी सदी से अटूट है।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, हमें यहां के लोगों से जितना प्यार, जितनी आत्मीयता और सम्मान मिला है, वह अनमोल है। परिवारिक रिश्ते की सबसे बड़ी सुंदरता ये होती है कि आप चाहकर भी कभी उसके स्नेह का कर्ज नहीं उतार पाते। इस मुश्किल वक्त में, जब हम देश के लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, तो इस लड़ाई में भी हमारा पूरा परिवार दृढ़ता से हमारे साथ खड़ा है। आज हजारों परिवारजनों की मौजूदगी में बड़े भाई राहुल जी ने अपना चुनाव नामांकन दाखिल किया।

 

पढ़ें :- Prateek Yadav Death: अर्पणा यादव के घर पहुंचे सीएम योगी, पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, परिवार को ढांढस बंधाया
Advertisement