Maharashtra elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र में एक चुनाव में चुनाव होना है। इसको लेकर सभी पार्टियों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में बुधवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने महाविकास अघाड़ी पर जमकर निशाना साधा।
पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, चुनाव चल रहे हैं और दो महा गठबंधन आपस में लड़ रहे हैं। एक तरफ महायुति गठबंधन है प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी का। दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी के रूप में महाअनाड़ी गठबंधन है। मैं इसलिए महाअनाड़ी कहता हूं कि, जिसे देश और धर्म की चिंता न हो।
ये 'महाअघाड़ी' नहीं, 'महाअनाड़ी' गठबंधन है… pic.twitter.com/FMDInFRonL
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 6, 2024
पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
इसके साथ ही कहा, सत्ताएं तो आएंगी-जाएंगी… लेकिन हमारा ‘भारत’ रहना चाहिए और ‘भारत’ दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनना चाहिए। हर नवजौन को काम मिलेगा, हर बहन और बेटी सुरक्षित होगी स्वलंबन के साथ आगे बढ़ेगी। ये जो महाअनाड़ी गठबंधन है ये भारत और भारतीयता के स्वाभिमान के साथ खेलने वाला है। याद करिए यही कांग्रेस, एनसीपी कहते थे राम हुए नहीं, कृष्ण हुए ही नहीं…आज भले ही ये कुछ कह रहे हैं लेकिन इन पर विश्वास करने की आवश्यकता नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा, अयोध्या के भव्य मंदिर में जब रामलला विराजमान हो रहे थे तो मोदी जी ने एक बात कही थी ये तो शुरूआत है। केवल अयोध्या ही नहीं अब तो हम काशी और मथुरा की तरफ भी बढ़ चुके हैं। इसके साथ ही कहा, बंटिए मत! क्योंकि जब भी बंटे थे तो कटे थे…एक हैं तो नेक हैं, एक हैं तो सेफ हैं…