पटना। केंद्र की मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना को लेकर बुधवार बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का एलान कर दिया है। यह जनगणना मूल जनगणना के साथ ही कराई जाएगी। मोदी सरकार के इस फैसल के बाद अब सियासत भी शुरू हो गयी है। RJD नेता तेजस्वी यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, ये हमारे पूर्वजों तथा समाजवादियों की जीत है और लालू जी की जीत है।
पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
तेजस्वी यादव ने कहा कि, ये हम लोग की 30 वर्ष पुरानी मांग रही है और ये हमारे पूर्वजों तथा समाजवादियों की जीत है और लालू जी की जीत है। पूर्व में हम बिहार के दल को लेकर पीएम से मिलने गए थे लेकिन तब पीएम ने इसे मना कर दिया था लेकिन आज हम लोग की ताकत दिखिए और समाजवादियों की ताकत दिखिए कि इनको हमारे ही एजेंडे पर काम करना पड़ रहा है। तो अब हमारी अगली लड़ाई देश के विधानसभा चुनावों में हमारी मांग रहेगी कि पिछड़ों और अति पिछड़ों के लिए भी जैसे दलित और आदिवासियों भाईयों के लिए आरक्षित सीटें हैं उसी प्रकार से पिछड़ों और अति पिछड़ों का भी आरक्षित सीटें हों।
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री ने इसको लेकर पीएम मोदी को धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि, जाति जनगणना कराने का केंद्र सरकार का फैसला स्वागतयोग्य है। जाति जनगणना कराने की हमलोगों की मांग पुरानी है। यह बेहद खुशी की बात है कि केन्द्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का निर्णय किया है। जाति जनगणना कराने से विभिन्न वर्गों के लोगों की संख्या का पता चलेगा जिससे उनके उत्थान एवं विकास के लिए योजनाएं बनाने में सहूलियत होगी। इससे देश के विकास को गति मिलेगी। जाति जनगणना कराने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिनंदन तथा धन्यवाद।