Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘यह इमरजेंसी से भी बुरा है…’ केजरीवाल ने अभिजीत दिपके और CJP प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने को बताया ‘तानाशाही’

‘यह इमरजेंसी से भी बुरा है…’ केजरीवाल ने अभिजीत दिपके और CJP प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने को बताया ‘तानाशाही’

By Abhimanyu 
Updated Date

CJP Protest Live Updates : सीजेपी प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन से रोकने और उन्हें हिरासत में लिए जाने को लेकर देश की सियासत गरमाने लगी है। विपक्षी दलों के नेताओं ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके और उनके साथियों को फ्लाइट के अंदर से हिरासत में लेने को ‘इमरजेंसी से भी बुरा’ बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इस पीएम नरेंद्र मोदी की तानाशाही करार दिया।

पढ़ें :- अभिजीत दीपके के दादी के निधन से परिवार में मातम, दिल्ली में हिरासत में हैं CJP नेता ; अंतिम संस्कार में शामिल होने पर सस्पेंस

दिल्ली पुलिस की ओर से सीजेपी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल ने कहा, “यह इमरजेंसी से भी बुरा है। यह पक्का हो गया है… हम मोदी की पूरी तानाशाही में जी रहे हैं। कॉकरोच जैसे लोगों को उनकी फ़्लाइट से ही गिरफ़्तार करना, डर के एक अभूतपूर्व स्तर को दिखाता है। PM मोदी अच्छी तरह जानते हैं कि वे चुनाव सिर्फ़ वोट चोरी करके जीते थे और अब वे लोकतंत्र को पूरी तरह कुचलकर अपनी धोखाधड़ी को बचाने पर आमादा हैं। ज्ञानेश को जाना ही होगा, लेकिन मोदी को भी जाना होगा।”

बता दें कि यूट्यूबर ध्रुव राठी, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके, उनके साथी सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में ले लिया गया है। ये चारों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे। लेकिन, ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया गया, जबकि IGI एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब तक 150 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए जा चुके हैं।

पढ़ें :- CJP के प्रदर्शन में क्यों नहीं पहुंचे सोनम वांगचुक? वीडियो जारी कर बताई वजह
Advertisement