1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में रावण पोस्टर वॉर जारी : अब अभिजीत दिपके और नेहा बोरा समेत छात्र नेताओं के लगे विवादित पोस्टर, भारत विरोध बताया

लखनऊ में रावण पोस्टर वॉर जारी : अब अभिजीत दिपके और नेहा बोरा समेत छात्र नेताओं के लगे विवादित पोस्टर, भारत विरोध बताया

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में विजयदशमी पर रावण पोस्टर वॉर जारी है। शहर में एक नया विवादित पोस्टर लगाया है, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और छात्र संगठन आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा समेत कई लोगों को भारत विरोधी रावण बताया गया है। ये पोस्टर योगी सेना (भारत) की ओर से लगाया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में विजयादशमी पर रावण पोस्टर वॉर जारी है। शहर में एक नया विवादित पोस्टर लगाया है, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और छात्र संगठन आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा समेत कई लोगों को भारत विरोधी रावण बताया गया है। ये पोस्टर योगी सेना (भारत) की ओर से लगाया है।

पढ़ें :- Viral : ‘लॉरेंस बिश्नोई साहब!’ दिल्ली पुलिस का गैंगस्टरों के लिए इतना सम्मान? अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल

जानकारी के अनुसार, लखनऊ में विजयदशमी पर 1090 चौराहे पर ये पोस्टर  योगी सेना (भारत) के मोहित मिश्रा की ओर से लगाया गया है। इस पोस्टर में लिखा है- “भारत के विरोधी रावण”। इसके साथ ही पोस्टर में सीजेपी नेता अभिजीत दीपिके, आशुतोष राणा, सौरभ दास, इमरान खान, नेहा बोरा, प्रशांत भूषण, आशुतोष रांका और अंजिक्य शिंदे के चेहरे शामिल हैं।

इस संगठन ने जंतर-मंतर पर हुए धरना-प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जाहिर की है। ये पोस्टर लगवाने वाली योगी सेना (भारत)का कहना है कि वह देश की एकता, अखंडता और सनातन परंपरा के खिलाफ मानी जाने वाली गतिविधियों का विरोध करती रहेगी।

इससे पहले सनातन रक्षा संगठन ने लखनऊ में दिवंगत माफिया अतीक अहमद, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई लोगों के चेहरे वाले पोस्टर शहर में लगाए थे। जिसको लेकर अखिलेश ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

पढ़ें :- CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को सशर्त मिली जमानत, ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले हिरासत में लिए गए थे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...