जसवतंनगर। समाजवादी पार्टी के नेता और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) रामचरित मानस पर विवादित बयान देकर चौतरफा घिर गए हैं। उनके खिलाफ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कई थानों में उनके खिलाफ तहरीर दी गई है। समाजवादी पार्टी ने भी उनके बयान से किनारा कर लिया है। पार्टी ने इस बयान को स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) का व्यक्तिगत बयान बताया है। वहीं, जसवंतनगर में शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान को उनका निजी बयान बताया है।
पढ़ें :- चोर से कहे चोरी करो और जनता से कहे जागते रहो...मोहन भागवत के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा तंज
उनका कहना है कि, ये पार्टी का बयान नहीं है। हम लोग भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। वहीं, इस दौरान शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। बता दें कि, दो दिनों पूर्व स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने रामचरित मानस पर विवादित बयान दिया था।
शिवपाल यादव ने जसवंतनगर में कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का ये व्यक्तिगत बयान है। ये पार्टी का बयान नहीं है। हम लोग भगवान राम और कृष्ण के आर्दशों पर चलने वाले लोग हैं। रामचरित मानस पर विवादित बयान देकर चौतरफा घिर चुके हैं स्वामी प्रसाद मौर्य… pic.twitter.com/rb9Of4KLz0
— Shiv Maurya (@shivmaurya00) January 24, 2023
पढ़ें :- बहराइच में दंगा भाजपा ने कराया था पहले इसकी आशंका थी लेकिन BJP विधायक ने FIR दर्ज कराकर इसे सच साबित कर दिया : स्वामी प्रसाद मौर्य
उन्होंने कहा था कि दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है। तुलसीदास ने इसे अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते। उन्होंने सरकार से इस पर प्रतिबंध तक लगाने की मांग तक कर दी। मौर्य ने रामचरितमानस को बकवास बताते हुए इसकी कुछ चौपाइयां हटवाने की मांग की थी।