1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में दो गुटों के आपसी विवाद की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम पर हमले में पुलिस के एएसआई के शहीद होने पर दु:ख व्यक्त किया है।

By santosh singh 
Updated Date

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में दो गुटों के आपसी विवाद की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम पर हमले में पुलिस के एएसआई के शहीद होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि राज्य सरकार की शोक संवेदनाएं शोककुल परिजनों के साथ हैं।

पढ़ें :- आजम खान के रामपुर जेल से बाहर आते ही ED ने किया गिरफ्तार , पूछताछ के लिए ले गई अपने साथ, बोले -मुसलमान होने की सजा है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डीजी पुलिस को मौके पर पहुंचकर पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमानवीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना के सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटना में घायल अन्य पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए रीवा चिकित्सालय भेजा गया है।

मऊगंज जिले में शाहपुरा थाना अंतर्गत गड़रा गावं में दो गुटों के आपसी विवाद की सूचना पर पहुंचे शनिवार को क्षेत्रीय तहसीलदार,थाना प्रभारी सहित पुलिस की टीम पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण हमले में पुलिस के एएसआई रामचरण गौतम की जवाबी कार्रवाई में मृत्यु हो गई। घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में धारा 163 लागू कर डीआईजी रीवा, एसपी मऊगंज सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट

पढ़ें :- CM Omar Abdullah-journalist Nidhi Razdan: CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुआ रिश्ता और बात पहुंच गई शादी तक
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...