नई दिल्ली। रेनो इंडिया (Renault India) अपनी अपकमिंग मिड-साइज डस्टर SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी इसे 26 जनवरी को भारत में लॉन्च करने वाली है। ऐसे में लॉन्चिंग से पहले वो इसकी टेस्टिंग में काफी मेहनत कर रही है। नई जनरेशन डस्टर का टेस्ट मॉडल कई बार अलग-अलग जगहों पर देखा गया है। कभी-कभी इसे अपनी अपकमिंग वाली निसान सिबलिंग टेक्टन के साथ भी देखा गया है। इस बार, डस्टर का टेस्ट वर्जन अपने प्रोडक्शन-रेडी रूप में देखा गया, जिससे कई खास डिटेल्स सामने आए हैं।
पढ़ें :- Bumper Offer : दिवाली पर 11 लाख वाली SUV 2.3 लाख हो गई सस्ती, Creta को देती है टक्कर
हालांकि, यह अभी भी कैमॉफ्लाज्ड है, लेकिन नई डस्टर का लुक काफी साफ दिख रहा है। इसमें एक फ्लैट फेस, सीधा बोनट, ग्रिल के दोनों तरफ चमकदार LED DRLs, पॉड जैसे हेडलैंप और एक बड़ा बंपर है। इसके साइड में बड़े ORVMs हैं। ऊंची रूफ रेल्स भी काम की लगती हैं। इसके अलावा, SUV में आगे के डोर के लिए पारंपरिक डोर हैंडल होंगे और पीछे के पैसेंजर्स के लिए पिलर पर लगे ग्रैब हैंडल होंगे।
पीछे की तरफ, माना जा रहा है कि डस्टर में कनेक्टेड टेल लैंप होंगे, जो आने वाली SUV को एक मॉडर्न टच देंगे। इसके अलावा, एक हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप, एक्सटेंडेड रूफ स्पॉइलर, शार्क फिन एंटीना और एक रियर वाइपर भी इस पैकेज का हिस्सा हैं। नई जनरेशन डस्टर मिड-साइज SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी विक्टोरिस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक, वोक्सवैगन टाइगुन और टाटा सिएरा को टक्कर देगी।
न्यू डस्टर का एक्सपेक्टेड एक्सटीरियर, इंटीरियर और इंजन
नई रेनो डस्टर के एक्सटीरियर में कई चेंजेस दिखाई दे रहे हैं। खास तौर से इसका फ्रंट पूरी तरह अलग दिख रहा है। इसमें रेनो बैजिंग के साथ ग्रिल लगाई गई है। ये पारंपरिक रोम्बस प्रतीक की जगह लेता है। इन कॉस्मेटिक चेंजेस के बावजूद डस्टर के डायमेंशन दमदार नजर आ रहा है। इसकी लंबाई 4343mm और व्हीलबेस 2657mm है। इंटीरियर में एक एडवांस्ड 7-इंच वर्चुअल डैशबोर्ड और एक 10.1-इंच टचस्क्रीन मल्टीमीडिया सिस्टम दिया है, जो फ्रंट पैनल से ऊपर उठता है। टैबलेट और सेंटर कंसोल का ड्राइवर-सेंट्रिक ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। इसमें वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और एक 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, ADAS भी मिलेगा।
पढ़ें :- Hyundai Creta : इस SUV पर टूट पड़े लोग , बिक गई 15 लाख यूनिट्स
तुर्की बाजार में 2025 रेनो डस्टर कई जरूरत को पूरा करने के लिए कई प्रकार के इंजन ऑप्शन से लैस होगी। इसमें एक थ्री-सिलेंडर 1.0 TCe इंजन है, जो 100 hp प्रदान करता है और गैसोलीन पर चलता है। इसके अलावा, 1.2 TCe गैसोलीन टर्बो 3 सिलेंडर इंजन के साथ एक माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन होगा, जो 130 हॉर्स पावर जनरेट करता है। ये एक 48-वोल्ट स्टार्टर-जनरेटर उपलब्ध होगा, जो विशेष रूप से ऑल-व्हील ड्राइव की पेशकश करेगा। टॉप रेंज में ई-टेक हाइब्रिड वैरिएंट होगा, जिसमें फोर-सिलेंडर 1.6 इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर शामिल है, ये 140 hp का आउटपुट देगा।