भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Mid-size SUV segment में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। Hyundai Creta को 15 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा है। जुलाई 2015 में इसके पहले लॉन्च के बाद से अब तक इसकी बिक्री 15,12,036 यूनिट्स पर पहुंच गई है।
Hyundai Creta : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Mid-size SUV segment में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। Hyundai Creta को 15 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा है। जुलाई 2015 में इसके पहले लॉन्च के बाद से अब तक इसकी बिक्री 15,12,036 यूनिट्स पर पहुंच गई है।
Indian Automotive History में ये बड़ी सफलता है। Hyundai के भारत में प्रवेश करने के बाद से कंपनी की कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री में Creta की हिस्सेदारी अकेले 15 प्रतिशत रही है।
यूटिलिटी वाहनों में योगदान
वहीं, Creta के लॉन्च के बाद से Hyundai के बेचे गए कुल यूटिलिटी वाहनों(UVs ) में इस गाड़ी का योगदान 55 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा, अगस्त 2026 के अंत तक Creta का एक्सपोर्ट भी 2,95,994 यूनिट्स पर पहुंच गया है। ये इसे 3 लाख कारों के इम्पोर्ट के माइलस्टोन के बेहद करीब पहुंच गया।
एनुअल बिक्री
Creta ने फाइनेंशियल ईयर 2026 (FY2026) के दौरान अपनी अब तक की सबसे बड़ी एनुअल बिक्री दर्ज की।
इंजन
अभी उपलब्ध Creta पेट्रोल/डीजल मॉडल तीन पावरफुल इंजन ऑप्शन्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसमें 115hp की पावर देने वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, स्पोर्टी राइडिंग के लिए 160hp का 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन, और 116hp की पावर वाला बेहद किफायती 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल है।
गियरबॉक्स ऑप्शन
कंपनी इस गाड़ी को 4 अलग-अलग गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ कुल वेरिएंट्स में पेश करती है।