पटना। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। एक जून को सातवें और आखिरी चरण के लिए वोटिंग होगी, जबकि चार जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। इन सबके बीच राजद नेता तेजस्वी यादव की तरफ से बड़ा दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि, इंडिया गठबंधन 300 से ज्यादा सीटें जीत रहा है।
पढ़ें :- पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये का कीमतों में हुआ इजाफा, इस पेट्रोलियम कंपनी ने 1 अप्रैल से बढ़ाए दाम
मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि, आज प्रचार का अंतिम दिन है… इस बार INDIA की सरकार बनने जा रही है। हम लोग 300 सीटें पार कर रहे हैं। पीएम मोदी को उनकी तीन ‘महबूबा’ बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई चुनाव हरवा रही है।
उन्होंने आगे कहा, जब से हमने कहा है कि 4 जून के बाद हमारे चाचा (नीतीश कुमार) अपनी पार्टी को बचाने के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, तब से वे प्रचार में नहीं निकले हैं। प्रशासन का काम गवर्नर देख रहे हैं। ये चीजें दिखाती हैं कि 4 के बाद कुछ बड़ा होगा।