By-election result: देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को बड़ा फायदा मिला है, जबकि एनडीए को बड़ा झटका लगा है। उपचुनव के नतीजों के बाद कांग्रेस काफी उत्साहित है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, यह मोदी-शाह जी के गिरते राजनीतिक साख का भी प्रबल प्रमाण है।
पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव
मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने एक्स पर लिखा कि, विधानसभा उपचुनाव के सकारात्मक परिणाम के लिए हम जनता के सामने नतमस्तक है। उन्होंने जहां-जहां कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट किया, इसके लिए उनका तहेदिल से धन्यवाद व आभार।
विपरीत परिस्थितियों में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रयासों के लिए हम उनका अभिवादन करते है। ये जीत दर्शाती है कि जनता ने भाजपा के अहंकार, कुशासन और नकारात्मक राजनीति को अब सिरे से नकार दिया है। यह मोदी-शाह जी के गिरते राजनीतिक साख का भी प्रबल प्रमाण है।
बता दें कि, सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना पूरी हो चुकी है। इनमें बिहार की रुपौली विधानसभा सीट, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, और मानिकताला, तमिलनाडु की विक्रवांडी, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर और पंजाब की जालंधर सीट शामिल है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की तेहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीट पर उपचुनाव कराए गए थे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला चुनाव था।