नई दिल्ली। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ जारी है। इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साध रहे हैं। अब किसानों के दिल्ली कूच से पहले राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, महंगाई तले दबे किसानों को फसलों का सही दाम न मिलने के कारण उनके कर्ज़े 60 प्रशित बढ़ गए-नतीजा, लगभग 30 किसानों ने रोज़ अपनी जान गंवाई। दरअसल, राहुल गांधी यात्रा के दौरान बेरोजगारी, महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेर रहे हैं।
पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा
रविवार को राहुल गांधी एक्स पर लिखा कि, दिन रात ‘झूठ की खेती’ करने वाले मोदी ने 10 वर्षों में किसानों को सिर्फ ठगा है। दो गुनी आमदनी का वादा कर मोदी ने अन्नदाताओं को एमएसपी के लिए भी तरसा डाला। महंगाई तले दबे किसानों को फसलों का सही दाम न मिलने के कारण उनके कर्ज़े 60 प्रशित बढ़ गए-नतीजा, लगभग 30 किसानों ने रोज़ अपनी जान गंवाई।
इसके साथ ही उन्होंने कहा, धोखा जिसकी यूएसपी हो, वो एमएसपी के नाम पर किसानों के साथ सिर्फ राजनीति कर सकता है, न्याय नहीं। किसानों की राह में कीलें बिछाने वाले भरोसे के लायक नहीं हैं, इनको दिल्ली से उखाड़ फेंको, किसान को न्याय और मुनाफा कांग्रेस देगी।