Accused of attack on Pappu Yadav : बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि का बुलंदशहर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरानदोनों आरोपियों को फूल माला पहनाकर खुली जीप में बुलंदशहर से नैथला हसनपुर गांव तक रोड शो निकाला गया। जिसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा में अपराधियों को संरक्षण मिलने का आरोप लगाया है।
पढ़ें :- सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर हमलावर, अपनी हैसियत और मर्यादा को भूल रहे हैं, ऐसे बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं है.
सपा सांसद अखिलेश यादव ने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा में अपराधियों की बलिहारी है दोषियों के स्वागत की परंपरा जारी है।” इसके साथ ही उन्होंने एक न्यूज़ चैनल की क्लिप शेयर की है। जिसमें पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि का भव्य स्वागत किया जा रहा है। बता दें कि हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर हमला करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था।
भाजपा में अपराधियों की बलिहारी है
दोषियों के स्वागत की परंपरा जारी है pic.twitter.com/2AwWPcaBeW— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 8, 2026
पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक
इस घटना के बाद पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने दोनों आरोपियों की पिटाई कर दी थी, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा था। जमानत पर रिहा होने के बाद दोनों आरोपियों की फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही खुली जीप में बुलंदशहर से नैथला हसनपुर गांव तक 7 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला गया। दोनों जय श्रीराम का नारा लगाते हुए घर पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेताओं की मौजूदगी ने सियासी पारा चढ़ा दिया है।