लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी खुद मान गयी है कि उनका 80-20 का नारा भी नहीं चलने वाला है। 46 में 56 बोलने वालों से मैं पूछना चाहता हूं कि हम लोग 80 में आते हैं कि 20 में? ये 90-10 का मामला है।
पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
उन्होंने आगे कहा, जो लोग निवेश लाना चाहते थे वो विनाश ले आएं। उन्हीं का अधिकारी पकड़ा गया। सुनने में आ रहा है कि, मुख्यमंत्री आवास में सब भ्रष्टाचारी छिपे हुए हैं। साथ ही कहा, जिन हिन्दू श्रद्धालुओं की जान चली गई, उनकी गिनती नहीं बता पाए। ये गिनती इसलिए नहीं बताई जा रही क्योंकि इनको मुआवजा देना पड़ेगा।
इसके साथ ही कहा,सबसे बड़ी भू माफिया पार्टी भाजपा है। भाजपा से ज्यादा जमीन किसी ने नहीं हड़पी। केवल गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर और लखनऊ के रजिस्ट्रियों की जांच कर लें। यहां सरकारी जमीन तालाब और भी कई चीजें कई तरीके से छिनी गई है। गोरखपुर में आज जमीन को लेकर गोली चली है… सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने न जाने कितनी बार बुलडोज़र को अमानवीय कहा है। सबसे ज्यादा भू माफियागिरी गोरखपुर और अयोध्या में हुई है।
"जो लोग निवेश लाना चाहते थे वो विनाश ले आएं।" – माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/umyoPlwg2R
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 5, 2025
पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
इस दौरान अखिलेश यादव ने मासूम अनन्या से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, मैं कहूंगा सरकार से कि अनन्या बेटी को और उसके परिवार को जीरो पावर्टी योजना से जोड़ दें। उस बेटी और उसके गांव में जितने गरीब लोग हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास देना चाहिए।