नई दिल्ली। भारतीय कमर्शियल जहाजों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। अब इसको लेकर देश में सियासत शुरू हो गयी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, Compromised PM भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर सकते।
पढ़ें :- राहुल गांधी की जिद के आगे आखिरकार झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन केस में FIR दर्ज, जानें कौन है नामजद?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अन्तर्राष्ट्रीय जल में तीन दिन में तीन जहाज़ों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों की मृत्यु हो गई। और हमारे Compromised PM? एक शब्द तक नहीं। जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे, तो प्रधानमंत्री को बोलना पड़ता है। लेकिन मजाल है जो ये एक शब्द बोल जाएं।
उन्होंने आगे लिखा, अगले हफ्ते G7 में, हमारे नाविकों की हत्या के बस चंद दिनों बाद, मोदी जी मुस्कुराएंगे, गले मिलेंगे और समझौते करेंगे-मगर, उन तीन भारतीयों के लिए उनके पास एक शब्द भी नहीं होगा। Compromised PM भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर सकते, क्योंकि जिन्होंने उन बेटों की जान ली उन्हें नाराज़ करने की इनमें न हिम्मत है, न ताकत।
अन्तर्राष्ट्रीय जल में तीन दिन में तीन जहाज़ों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों की मृत्यु हो गई। और हमारे Compromised PM? एक शब्द तक नहीं।
जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे, तो प्रधानमंत्री को बोलना पड़ता है। लेकिन मजाल है जो ये एक शब्द बोल जाएं।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले - हमारी सिर्फ एक मांग है FIR दर्ज करिए और जो जांच अधिकारी बनाया है, उसका हमें बता दीजिए नाम
अगले हफ्ते G7 में,…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 12, 2026
बता दें कि, अमेरिकी सेना ने ओमान के तट पर भारतीय तेल टैंकर सेटेबेलो पर 10 जून को हमला किया था। इस दौरान जहाज पर 24 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे, जिसमें से 21 को बचा लिया गया था। वहीं, तीन नाविकों के लातपा होने की बात कही गयी थी। हालांकि, इसके बाद भारत सरकार के पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को बताया कि लापता हुए तीनों भारतीय नाविकों के शव मिले हैं।
मृतकों में उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले शिवानंद चौरसिया, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के रहने वाले आदित्य शर्मा और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के रहने वाले पटनाला सुरेश शामिल हैं।