OTT Trending Shows: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर सप्ताह कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो दर्शकों के दिलों पर तुरंत छाप छोड़ देती हैं। इस बार एक नई वेब सीरीज ने ऐसा ही कमाल किया है। जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस सीरीज को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और इसने ट्रेंडिंग लिस्ट में भी पहला स्थान हासिल कर लिया है।
पढ़ें :- OTT Viewership Report : बिग बॉस 19 बना नंबर वन, क्विज और टॉक शोज को मिली इतनी व्यूअरशिप
हम बात कर रहे हैं ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 की, जो 19 जून से स्ट्रीम हो रही है। रिलीज के कुछ ही समय बाद इस सीरीज ने लोकप्रियता के मामले में कई बड़े शोज को पीछे छोड़ दिया। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ-साथ इसे IMDb पर भी 8.2 की अच्छी रेटिंग मिली है।
इस सीरीज का पहला सीजन साल 2024 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। करीब डेढ़ साल बाद आए दूसरे सीजन में कहानी को और ज्यादा रोमांचक बनाया गया है। इस बार कहानी में प्यार, विश्वासघात, बदला और राजनीति का मिश्रण देखने को मिलता है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है। सीरीज में कुल आठ एपिसोड हैं और हर एपिसोड में ऐसा मोड़ आता है कि दर्शक अगले एपिसोड को देखने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। इसमें संचिता बसु, अनिरुद्ध दवे, सुशील पांडे और कुलदीप कुमार ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट की बात करें तो ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। इसके बाद लाफ्टर शेफ्स दूसरे नंबर पर है, जबकि पहले शीर्ष स्थान पर मौजूद धुरंधर 2 अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, अवतार: फायर एंड ऐश चौथे और रिसॉर्ट पांचवें स्थान पर ट्रेंड कर रही है। अगर आपको इमोशनल ड्रामा, सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर कहानियां पसंद हैं, तो यह वेब सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।