उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में बाघ ने युवक को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का महौल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दक्षिण खीर जहां महेशपुर वन रेंज में बुधवार को दोपहर गन्ने के खेत में बाघ ने युवक को अपना निवाला बना लिया।
पढ़ें :- Lucknow Poster Controversy : लखनऊ में लगा 'भारत विरोधी रावण' का पोस्टर, अखिलेश, राहुल, अतीक समेत कई हस्तियों की हैं तस्वीरें
करीब पंद्रह दिन पहले एक और हमला हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांव मूड़ा अस्सी के रहने वाले जाकिर जिनकी उम्र चालीस साल है खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत में बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। जाकिर के साख खेत में काम कर रहे बाकी लोग भी भाग आये।उन्होंने इसकी सूचना गांववालों की दी। जब तक उसकी तलाश की तो बिखरा हुआ खून मिला। इसके बाद करीब एक घंटे तक उसके शव की तलाश की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑपरेशन टाइगर 12 दिन बाद भी वन विभाग के हाथ कोई सफलता नहीं मिली।