Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Shashi Kapoor को उनके बर्थडे पर याद कर इमोशनल हुई टीना अंबानी, कहा- अब शशि कपूर जैसे इंसान…

Shashi Kapoor को उनके बर्थडे पर याद कर इमोशनल हुई टीना अंबानी, कहा- अब शशि कपूर जैसे इंसान…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड हैंडसम कपूर कहे जाने वाले शशि कपूर का जन्म आज ही के दिन 18 मार्च 1938 में हुआ था। अब शशि कपूर इस दुनिया में नहीं है लेकिन लोग उन्हें भूले नहीं हैं। आज भी शशि कपूर अपनी फिल्मों और काम की वजह से सभी के दिलों में जीवित हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर मैसेज लिख रहे हैं।

पढ़ें :- Shriya Saran pic: Red Carpet पर ब्लैक गाउन में Shriya Saran ने बिखरा जलवा, देखें हॉट वीडियो

इसी लिस्ट में शामिल हुईं हैं अंबानी परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस टीना अंबानी। उन्होंने भी शशि कपूर को याद करते हुए एक ट्वीट किया है। इसी के साथ उन्होंने अपनी और शशि कपूर की एक पुरानी फोटो भी शेयर की है।

पढ़ें :- Disha Patani Hot Pic: फैशनिस्टा दिशा पटानी एक्सपेरिमेंट लुक्स देख फैन्स हुए दीवाने

टीना अंबानी ने शशि कपूर के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए लिखा है, ‘वे अब शशि कपूर जैसे इंसान नहीं बनाते हैं। जिंदादिल, हैंडसम, विद्वान और शानदार। आपकी उपस्थिति और पुराने दिनों की बहुत याद आ रही है। आपका जन्मदिन मना रहे हैं।’ आप देख सकते हैं इस तरह उन्होंने शानदार तरीके से पोस्ट लिखकर एक्टर को याद किया है।

Advertisement