Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नफ़रत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है: राहुल गांधी

नफ़रत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। यूपी में दोपहर 11 बजे तक 27.76 प्रतिशत तक वोटिंग हो चुकी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, जनता INDIA के साथ मिलकर खुद यह चुनाव लड़ रही है और देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है।

पढ़ें :- IND vs IRE 1st T20I Live : आज भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, आज पांचवें चरण का मतदान है! पहले चार चरणों में ही यह साफ हो गया है कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है। नफ़रत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है। युवा नौकरी के लिए, किसान MSP और कर्ज़ से मुक्ति के लिए, महिलाएं आर्थिक निर्भरता और सुरक्षा के लिए और मज़दूर वाजिब मेहनताने के लिए।

साथ ही लिखा कि, जनता INDIA के साथ मिलकर खुद यह चुनाव लड़ रही है और देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है। मैं अमेठी और रायबरेली समेत पूरे देश से अपील कर रहा हूं- अपने परिवारों की समृद्धि के लिए, खुद के अधिकारों के लिए, भारत की प्रगति के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलिए और वोट कीजिए।

Advertisement