Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. TMC और इंडी जमात वाले बंगाल को विपरीत दिशा में लेकर जा रहे हैं: पीएम मोदी

TMC और इंडी जमात वाले बंगाल को विपरीत दिशा में लेकर जा रहे हैं: पीएम मोदी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, 2024 का ये लोकसभा चुनाव कई मायनों में अलग है, अद्भुत है। ये चुनाव खुद आगे बढ़कर देश की जनता लड़ रही है। क्योंकि, उसी जनता ने 10 साल की विकास यात्रा भी देखी है और 60 वर्षों की दुर्गति भी देखी है। आप याद करिए, देश के करोड़ों गरीब जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे। भारत जैसे देश में भुखमरी की खबरें आम होती थी।

पढ़ें :- IND vs SL Colombo Test : श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 290 रनों पर ढेर, भारत ने मेजबान टीम को दिया फॉलोऑन

करोड़ों लोगों के सिर पर छत नहीं थी। महिलाएं खुले में शौच जाने के लिए मजबूर थी। पीने के लिए पानी नहीं था। 18 हजार से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं थी। उद्योगों के लिए संभावनाएं भी नहीं थी। सबसे बड़ा दुर्भाग्य ये भी था कि सुधार के लिए चर्चा भी नहीं होती थी। वही भारत आज जब नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, तो पूरी दुनिया देख रही है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। ये सब आपके एक वोट की ताकत से संभव हुआ है। आपके वोट ने मोदी को मजबूत बनाया। और मोदी की मजबूत सरकार ने दुनिया में भारत का झंडा लहरा दिया।

उन्होंने आगे कहा, आने वाले 5 साल स्वर्णिम भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। ये एक बहुत बड़ा turning point है। और इसकी शुरुआत 4 जून को होने जा रही है। विकसित भारत के लिए विकसित बंगाल का निर्माण जरूरी है। ये तभी होगा जब आप ऐसे MP चुने, जो इस विजन को लेकर चलें। इसलिए मुझे बंगाल से ज्यादा से ज्यादा आप कमल जीताकर भेजेंगे, इसका आशीर्वाद चाहिए।

पीएम ने कहा, TMC और इंडी जमात वाले बंगाल को विपरीत दिशा में लेकर जा रहे हैं। BJP से बंगाल के लोगों का प्यार TMC को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसलिए TMC बुरी तरह बौखलाई हुई है। TMC की जिद का बहुत बड़ा नुकसान इस क्षेत्र के लाखों मछुआरों को हो रहा है। केंद्र सरकार मछुआरे भाई-बहनों के लिए इतनी सारी योजनाएं चला रही है। हमने मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी, पीएम मत्स्य संपदा योजना शुरू की, जिसके लिए 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड दिया गया। लेकिन यहां भी TMC सरकार का वही रवैया रहा कि हम ये होने नहीं देंगे।

साथ ही कहा, TMC बंगाल की पहचान को खत्म करने में लगी है। ये बंगाल के मठों को, साधु संतों तक को नहीं छोड़ रहे। TMC इस्कॉन, रामकृष्ण मठ और भारत सेवाश्रम जैसी संस्थाओं को गाली दे रही है। इनके गुंडे मठों पर हमला कर रहे हैं। 500 साल बाद अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर बना। राम मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। TMC के लोग राम मंदिर को अपवित्र बताते हैं। ऐसी TMC कभी भी बंगाल की संस्कृति की रक्षा नहीं कर सकती।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की पहल, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव

 

Advertisement