Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. TMC Candidates List: तृणमूल कांग्रेस ने 291 प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

TMC Candidates List: तृणमूल कांग्रेस ने 291 प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

By शिव मौर्या 
Updated Date

TMC Candidates List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। ममता बनर्जी भवानीपुर से विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरेंगी। पिछले विधानभसभा चुनाव में ममता बनर्जी दो सीटों से चुनावी मैदान में उतरी थीं। एक नंदीग्राम और दूसरी भवानीपुर विधानसभा। नंदीग्राम में ममता का मुकाबला भाजपा नेता शुभेंदु से था। यहां वो शुभेंदु से चुनाव हार गईं थीं लेकिन भवानीपुर से उन्हें जीत मिली थी। अब ममता बनर्जी ने भवानीपुर से चुनावी मैदान में उतरेंगी।

पढ़ें :- TMC सांसद सुखेंदु शेखर रे का पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा, तृणमूल कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों की इस सूची के साथ ही चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ है। ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और कहा कि पार्टी इस बार भी जीत की परंपरा को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी।

पढ़ें :- सौरव गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को इस्तीफे के संदेश भेजने के दावों का किया खंडन कहा- 'अफवाह फैलाई जा रही'

ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने इस बार अनुभव और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। सूची में कई मौजूदा विधायकों को फिर से मौका दिया गया है, जबकि कुछ सीटों पर नए चेहरों को उतारा गया है। खास बात यह है कि इस बार भी भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ेंगी, जहां उनका मुकाबला भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी से होने की संभावना जताई जा रही है।

 

Advertisement