नई दिल्ली। कोलकाता में डॉक्टर संग हुए रेप और मर्डर मामले पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने बुधवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति मुर्मू (President Murmu)ने अपने बयान में कहा कि वह इस घटना से निराश और भयभीत हैं। उन्होंने इस पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अब बस बहुत हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के कारण व्यथित है। राष्ट्रपति के बयान पर अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तरफ से सख्त प्रतिक्रिया आई है। दरअसल टीएमसी नेता कुणाल घोष (TMC leader Kunal Ghosh) ने इसे लेकर बयान जारी किया है।
पढ़ें :- सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म जन नायकन लीक, एडिटर्स के समर्थन में उतरा एफईएफएस आई
कुणाल घोष का बयान
RGKor নিয়ে রাষ্ট্রপতির কথা শুনলাম।
তাঁকে সম্মান করি।উন্নাও, হাথরাস, বিলকিস, মণিপুরের সময় বুক কেঁপে ওঠেনি মাননীয়া?
ওড়িশা, মহারাষ্ট্র, উত্তরাখন্ড দেখতে পেলেন না?
সাক্ষী মালিকদের মত সোনার মেয়েদের প্রতিবাদের সময় আপনি চুপ করেছিলেন কেন?
বিজেপির বিরুদ্ধে বলতে কষ্ট হয়?— Kunal Ghosh (@KunalGhoshAgain) August 28, 2024
पढ़ें :- देश में नहीं पड़ेगा एक भी फर्जी वोट, CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया तरीका, जानें कब से होगा लागू?
इसे लेकर कुणाल घोष (Kunal Ghosh) ने कहा कि आरजी कर अस्पताल (RG Kar Hospital) को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) का बयान आया। उन्होंने उसे लेकर चिंता व्यक्त किया। आरजी कर अस्पताल (RG Kar Hospital) मामले पर हमारा कहना है कि हम सब, हमारी पार्टी सब न्याय के पक्ष में है और आरोपी को मौत की सजा होनी चाहिए। लेकिन राष्ट्रपति अभी क्यों बोल रही हैं। उन्नाव, हाथरस, महाराष्ट्र, बिलकिस, बदलापुर, उत्तराखंड में ये सब हुआ तब वो कहां थीं। गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी मलिक (Gold Medalist Sakshi Malik) का आरोप भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ हुआ था, तब आप कहां थीं। लेकिन अब बंगाल में हुआ तो यह सोशल क्राइम है। लेकिन भाजपा नीत राज्यों में हुआ तब आप कहां थीं। क्या बीजेपी के खिलाफ बोलना मुश्किल है? हम आपका सम्मान करते हैं। ऐसा मत कीजिए।