Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गुजरात फहत करने के लिए कांग्रेस ने 40 जिलों में नए अध्यक्ष तैनात किए, देखें लिस्ट किसे कहां से मिली जिम्मेदारी?

गुजरात फहत करने के लिए कांग्रेस ने 40 जिलों में नए अध्यक्ष तैनात किए, देखें लिस्ट किसे कहां से मिली जिम्मेदारी?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) से पहले अपने संगठन में बदलाव की शुरुआत कर दी है। संगठन सृजन अभियान की कवायद के बाद राज्य के नए जिला एवं शहर प्रमुखों को ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अहमदाबाद शहर अध्यक्ष सोनल पटेल को बनाया है तो वहीं वडोदरा शहर और जिले में पुराने प्रमुखों को बरकरार रखा है। कुल मिलाकर पार्टी ने 40 जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है।

पढ़ें :- जल जीवन मिशन में हो रहे भ्रष्टाचार का एक किरदार चीफ इं​जीनियर डीके सिंह, ईडी इनकी जांच करेगी तो खुलेगा राज

गुजरात कांग्रेस (Gujarat Congress) के तरफ से जारी सूची में अध्यक्षों को रिपीट किया गया है, लेकिन एक अनुमान के तहत करीब 50 फीसदी ऐसे नाम हैं। जिन्हें पहली बार जिला/शहर अध्यक्ष का दायित्व मिला है। मतलब साफ है कि पार्टी अब पुराने और नए दोनों कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस आने वाले कुछ दिनों के भीतर इस अभियान के तहत अन्य राज्यों में भी जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान करेगी। इस अभियान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के पर्यवेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

पढ़ें :- क्या है 'e-Sanjeevani योजना'? जिसका पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र, अंडमान-निकोबार और लक्ष्यदीप जैसे इलाकों में बची लोगों की जान

किसे कहां से मिली जिम्मेदारी?

अमरेली जिले में प्रताप दूधात

आणंद में अल्पेश पढियार

अरवल्ली में अरनूभाई पटेल

बनासकांठा जिले में गुलाब सिंह राजपूत

पढ़ें :- 'ब्राह्मण राह दिखाएंगे, केवट पार लगाएंगे...' अखिलेश यादव के आवास के बाहर लगा PDA का नया पोस्टर

भरुच में राजेन्द्र सिंह राणा

भावनगर ग्रामीण में प्रवीण राठौड

भावनगर शहर में मनोहर सिंह (लालभा)

बोटाद में हिम्मत सिंह कटारिया

छोटाउदेपुर में शशिकांत राठवा

दाहोद में हर्षदभाई निनामा

पढ़ें :- UPPSC ने RO-ARO के 501 पदों पर भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन किया जारी, कल से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

डांग में स्नेहिल ठाकरे

देवभूमि द्वारका में पालभाई आंबलिया

गांधीनगर में अरविंद सिंह सोलंकी

गांधीनगर शहर में शक्ति पटेल

कांग्रेस के नए जिला एवं शहर अध्यक्षों की सूची

राजकोट शहर में डॉ.राजदीप सिंह जाडेजा, राजकोट ग्रामीण में हितेश वोहरा, साबरकांठा में रामभाई सोलंकी, सूरत ग्रामीण में आनंद चौधरी, सूरत शहर में विपुलभाई उधनावाला, सुरेन्द्रनगर में नौशाद सोलंकी, तापी में वैभवकुमार गामित, वडोदरा ग्रामीण में जसपाल सिंह पढियार, वडोदरा शहर में ऋत्विक जोशी और वलसाड में किशनभाई पटेल को अध्यक्ष बनाया गया है।

गिर सोमनाथ में पुंजाभाई वंश, जामनगर शहर में वीरेन्द्र सिंह जाडेजा उर्फ दिग्गूभाई, जामनगर ग्रामीण में मनोज कथीरिया, जूनागढ़ शहर में मनोज जोशी, खेड़ा में कालू सिंह डाभी, कच्छ में वी के हुंबल, महीसागर में हर्षद पटेल, महेसाणा में बलदेवजी ठाकोर, मोरबी में किशोरभाई चिखलिया, नर्मदा में रंजीत सिंह तडवी, नवसारी में शैलेषभाई पटेल, पंचमहाल में चेतन सिंह परमार, पाटण में घेमरभाई पटेल, पोरबंदर में रामभाई मारू को पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पढ़ें :- शादी की पहली रात स्विमिंग पूल में डुबकी लगवाकर दुल्हन से कराया धर्म परिवर्तन, विरोध पर पिता को पीटा; हालत गंभीर

नए अध्यक्षों की नियुक्ति पर क्या बोले वेणुगोपाल?

संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (Organization General Secretary KC Venugopal) ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजरात में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत एक गहन संगठनात्मक कवायद का परिणाम हैं। बूथ से लेकर जिला स्तर तक पार्टी संरचना को पुनर्जीवित करने के लिए शुरू किए गए अभियान में पारदर्शी, समावेशी और विचारधारा आधारित नेतृत्व चयन पर ध्यान केंद्रित किया गया।

 

Advertisement