लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीति का तापमान बढ़ता जा रहा है। एनडीए और इंडिया गठबंधन चुनाव को लेकर अपनी अपनी तैयारियां करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही एक दूसरे पर वो हमलावर हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार से बचने के लिए इंडी गठबंधन के नेता देश बचाओ का राग अलाप रहे हैं। इससे पहले भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इंडिया गठबंधन पर निशाना साध चुके हैं।
पढ़ें :- CISCE Date Sheet 2027 : ICSE-ISC बोर्ड परीक्षा तारीखों का ऐलान, कब से शुरू होंगे एग्जाम, देखें शेड्यूल
अपने परिवार का अस्तित्त्व और भ्रष्टाचार से बचने के लिए बेचैन इंडी गठबंधन के नेताओं को ‘देश बचाओ’ का राग अलापना बंद करना चाहिए। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दिन-प्रतिदिन न केवल सशक्त हो रहा है,बल्कि दुनिया को दिशा भी दे रहा है।
तीसरी बार मोदी सरकार— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) January 9, 2024
मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, ‘अपने परिवार का अस्तित्त्व और भ्रष्टाचार से बचने के लिए बेचैन इंडी गठबंधन के नेताओं को ‘देश बचाओ’ का राग अलापना बंद करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दिन-प्रतिदिन न केवल सशक्त हो रहा है,बल्कि दुनिया को दिशा भी दे रहा है। तीसरी बार मोदी सरकार..।
पढ़ें :- दादी और पिता की हत्या के बाद उनके बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पूरी तरह इसके खिलाफ थे कि उनकी मां प्रधानमंत्री बनें
सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव सरकार के समय के आपराधिक मामलों को याद कर यूपी के लोग आज भी काँप उठते है,राजनीति के अपराधीकरण के अंत का यही सही समय है!
तीसरी बार मोदी सरकार,
यूपी में 80 कमल इस बार!— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) January 9, 2024
इसके साथ ही उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि, अखिलेश यादव सरकार के समय के आपराधिक मामलों को याद कर यूपी के लोग आज भी कांप उठते हैं, राजनीति के अपराधीकरण के अंत का यही सही समय है। तीसरी बार मोदी सरकार, यूपी में 80 कमल इस बार!