लखनऊ। पूरे देश में आज छठ पूजा मनाई जा रही है। संध्या अर्घ्य पूजन संपन्न हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी छठ पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी छठ पूजा में शामिल हुए और छठ पूजा की रस्में निभाई।
पढ़ें :- संत रविदास नगर का नाम बहाल किए जाने पर मायावती ने योगी सरकार का जताया अभार, कहा-सरकार अन्य जिलों के पुराने नाम भी करे बहाल
गोमती घाट पर छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान गोमती नदी के घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने को उमड़े। सभी जय हो छठ मैया के जयकारे लगा रहे हैं। इस दौरान कुछ श्रद्धालु दंडवत परिक्रमा करते हुए घाट तक पहुंचे।
लोक-आस्था के महापर्व 'छठ' के पावन अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
भोजपुरी समाज आज संपूर्ण विश्व में 'छठ' की सुगंध को अपने साथ ले जाकर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को साकार कर रहा है।
'छठ' महापर्व की हृदय से बधाई एवं इस आयोजन हेतु अखिल भारतीय… pic.twitter.com/lRC55d3IhL
पढ़ें :- UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कितनी गई कटऑफ?
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 7, 2024
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, लोक-आस्था के महापर्व ‘छठ’ के पावन अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। भोजपुरी समाज आज संपूर्ण विश्व में ‘छठ’ की सुगंध को अपने साथ ले जाकर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार कर रहा है। ‘छठ’ महापर्व की हृदय से बधाई एवं इस आयोजन हेतु अखिल भारतीय भोजपुरी समाज को ढेरों शुभकामनाएं!