नई दिल्ली। संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबडेकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा जारी है। गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसद एक दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान धक्कामुक्की भी घटना हुई। आरोप है कि, इसमें भाजपा के दो सांसद घायल हुए हैं। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से इसका खंडन करते हुए भाजपा सांसद पर धक्कामुक्की का आरोप लगाया जा रहा है।
पढ़ें :- यूजीसी के विरोध में आगरा में बवाल: ट्रैक्टरों के काफिले के साथ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, पुलिस से हुई नोंकझोंक
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, राहुल जी आंबेडकर जी की फोटो लेकर शांतिपूर्वक जय भीम का नारा लगाते हुए संसद में जा रहे थे। संसद में जाने से किसने रोका? हम कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, सब शांतिपूर्वक हुआ। लेकिन आज पहली बार बीजेपी ने प्रदर्शन किया, जिसमें धक्का-मुक्की और गुंडागर्दी हुई।
यह सिर्फ अमित शाह को बचाने के लिए साजिश रची गई है कि राहुल जी ने किसी को धक्का मारा। मेरी आंखों के सामने खरगे जी को धक्का मारकर नीचे जमीन पर गिराया। खरगे जी को देखकर ऐसा लगा जैसे उन्हें चोट लगी है।
उन्होंने कहा, अमित शाह के मुंह से जो इनकी असली भावना निकल गई, आज संसद में इनकी हिंसक भावना भी दिख गई। ये जो हमें रोक रहे थे, हम इनसे पूछते हैं- आप श्जय भीमश् का नारा क्यों नहीं लगा सकते हैं?
पढ़ें :- SIR असल में बड़े पैमाने पर है मतदाताओं का Shah Instigated Removal, दो चरणों में हटा दिए 7.8 करोड़ मतदाताओं के नाम: जयराम रमेश