Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आज देश की जनता का विश्वास अगर एक व्यक्ति में है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी में है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

आज देश की जनता का विश्वास अगर एक व्यक्ति में है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी में है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

By शिव मौर्या 
Updated Date

Exit Poll: लोकसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। विपक्षी दल के नेता एग्जिट पोल पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल, एग्जिट पोल में एक बार फिर से मोदी सरकार प्रचंड बहुमत से बनते हुए दिख रही है। हालांकि, चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे। इसके बाद भी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का बयान आया है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि, हमारा सदैव विश्वास है कि प्रधानमंत्री का संपूर्ण भारत के लिए विकसित और कुशल नेतृत्व में, जो भारत पिछले 10 वर्षों तक पूर्व से पश्चिम तक विश्व पटल पर अग्रसर हुआ है, आज देश की जनता का विश्वास अगर एक व्यक्ति में है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी में है। आज उस विश्वास का आंकलन हमें एग्जिट पोल में देखने को मिला है लेकिन फिर भी हमें चार तारीख तक इंतज़ार करना चाहिए, PM के नेतृत्तव में भाजपा पूरे देश में एक ऐतिहासिक परचम लहराएगी।

Advertisement