Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इतनी गर्मी में आप सबका उत्साह देखकर, ये साफ स्पष्ट हो गया है कि आपने चिंतामणि जी को लोकसभा में भेजने का मन बना लिया है। लेकिन ये चुनाव सिर्फ चिंतामणि महाराज जी के लिए नहीं है, ये चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है और आपको मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
पढ़ें :- IAS Transfer: यूपी में दो दर्जन आईएएस अफसरों के हुए तबादले, अलीगढ़, एटा, बांदा, बाराबंकी समेत इन जिलों को मिले नए जिलाधिकारी
उन्होंने आगे कहा कि, पहले राजनीति वोट की होती थी, जाति और धर्म की होती थी। लेकिन मोदी जी ने 10 साल में राजनीति की परिभाषा, राजनीति की संस्कृति और राजनीति की सोच बदल डाली है। आज राजनीति विकासवाद की हो गई है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मोदी जी ने मंत्र दिया है-सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। मोदी जी ने कहा कि बदलाव लाओ- रिफॉर्म करो, परफॉर्म करो और देश को बदलने के लिए ट्रांसफॉर्म करो। आज 10 साल में मोदी जी के नेतृत्व में भारत, विकसित भारत का संकल्प लेकर चल रहा है… ये बदलता भारत है।
साथ ही कहा, पहले महिलाओं की उपेक्षा होती थी, किसानों के बारे में कोई सोचना नहीं था। आज मोदी जी के नेतृत्व में गरीब की चिंता हो रही, गरीब की सुनवाई हो रही है। मोदी जी के नेतृत्व में गांव, गरीब, शोषित, दलित, वंचित, आदिवासी, किसान, युवा, महिला…सबको ताकत मिली है। आज दुनिया भर में भारत का एक स्थान बन गया है, ये मोदी जी की नेतृत्व क्षमता के कारण संभव हुआ है।