Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. प्वाइंट्स टेबल की शीर्ष टीम और सबसे निचले पायदान पर मौजूद मुंबई इंडियंस के बीच होगा आज मुकाबला

प्वाइंट्स टेबल की शीर्ष टीम और सबसे निचले पायदान पर मौजूद मुंबई इंडियंस के बीच होगा आज मुकाबला

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आज आईपीएल के 15वें सत्र में मुंबई इंडियंस की टीम और गुजरात टाइट्ंस के बीच मैच होना है। गुजरात की टीम मौजूदा प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है वहीं मुंबई इंडियंस की टीम सबसे निचले पायदान पर है। गुजरात ने 10 मैचों में से 8 जीते हैं और टीम एक जीत के साथ प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का करना चाहेगी। वहीं रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम अपने सम्मान के लिए खेलने उतरेगी।

पढ़ें :- दो खिलाड़ियों पर अटका टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान; दुविधा में पड़े भारत के चयनकर्ता

आईपीएल की अन्य टीमों को मुंबई इंडियंस से बचकर खेलना होगा। क्योंकि टीम के पास खोने के लिए कुछ बचा नहीं और आखिरी मैचों में टीम जीतने की भरपूर कोशिश करेगी। आईपीएल में पहली बार होगा जब हार्दिक अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलने उतरेंगे। बता दें कि गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का मैच शुक्रवार (6 मई) को शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Advertisement