1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 10 साल पहले, जब रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी तब…पीएम मोदी का ​कांग्रेस पर निशाना

10 साल पहले, जब रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी तब…पीएम मोदी का ​कांग्रेस पर निशाना

पीएम ने कहा कि, 10 साल पहले, जब रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी, तब महाराष्ट्र के कद्दावर नेता कृषि मंत्री थे। जब यहां के कद्दावर नेता दिल्ली में राज करते थे, तब गन्ने का FRP करीब 200 रुपये था और आज मोदी के सेवाकाल में गन्ने का FRP करीब 350 रुपये है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। दो चरणों के मतदान के बाद अब तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के माढा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, बीजेपी-एनडीए सरकार, महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम कर रही है।

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026 : बीजेपी ने 6 राज्यों की 11 सीटों पर तय किए नाम, मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार

पीएम मोदी ने कहा, बीते 10 साल में आपने जब से मुझे काम दिया है, मैंने अपने शरीर का कण-कण और समय का पल-पल आपकी सेवा में लगाया है। आज देश के लोग, महाराष्ट्र के लोग, मोदी सरकार के 10 साल और कांग्रेस सरकार के 60 साल में अंतर देख रहे हैं। कांग्रेस 60 वर्षों में जो नहीं कर पाई, आपके इस सेवक ने 10 साल में करके दिखाया है।

उन्होंने कहा कि, 15 साल पहले, एक बहुत बड़े नेता यहां चुनाव लड़ने आए थे। तब उन्होंने डूबते सूरज की शपथ लेकर कहा था कि यहां सूखे से प्रभावित क्षेत्रों तक पानी पहुचाएंगे। लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया, अब उन्हें सजा देने का समय आ गया है। साथ ही कहा, 2014 में सरकार बनने के बाद, मैंने पूरी शक्ति इन सिंचाई परियोजनाओं पर लगा दी। कांग्रेस की लटकाई 100 परियोजनाओं में से 63 हमने पूरी की हैं। हर खेत में, हर घर तक पानी पहुंचाना मेरे जीवन का बहुत बड़ा मिशन है।

साथ ही कहा, विदर्भ हो, मराठवाड़ा हो… बूंद बूंद पानी के लिए तरसाने का ये पाप वर्षों से होता रहा है। कांग्रेस को देश ने 60 साल तक राज करने का मौका दिया। इन 60 वर्षों में दुनिया के अनेक देश पूरी तरह से बदल गए, लेकिन कांग्रेस किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंचा पाई। 2014 में करीब 100 सिंचाई परियोजनाएं ऐसी थीं, जो कई दशकों से लटकी पड़ी थीं, इसमें से 26 परियोजनाएं महाराष्ट्र से थीं। सोचिए, कितना बड़ा धोखा कांग्रेस ने महाराष्ट्र को दिया है।

पीएम ने कहा कि, 10 साल पहले, जब रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी, तब महाराष्ट्र के कद्दावर नेता कृषि मंत्री थे। जब यहां के कद्दावर नेता दिल्ली में राज करते थे, तब गन्ने का FRP करीब 200 रुपये था और आज मोदी के सेवाकाल में गन्ने का FRP करीब 350 रुपये है। विकसित भारत बनाने में देश की नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। मोदी गांव की अपनी बहनों को सशक्त करने में जुटा है। बीते 10 वर्षों में हमारे प्रयासों से एक करोड़ बहनें लखपति दीदी बनी हैं। अब मोदी ने गारंटी दी है कि मैं 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाऊंगा।

पढ़ें :- अब खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, बॉडीगार्ड ने कबूली फायरिंग की बात

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...