आज का राशिफल 02 अप्रैल 2025: 02 अप्रैल 2025 दिन बुधवार मेष, कुंभ और वृश्चिक राशि के लोगो के लिए शुभ रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। वहीं कुभ राशि के लोगो का आज का दिन शुभ रहेगा। निवेश और धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक होंगे। क्या कहते है आज आपकी किस्मत के सितारे जानने के लिए पढ़ें ज्योतिषरत्न एवं वास्तुरत्न विशेषज्ञ आचार्य रत्नाकर तिवारी से अपना दैनिक राशिफल।
पढ़ें :- Amravati's Unique Chocolate Ganesha : चॉकलेट से बने अनोखे गणपति देखने उमड़ रही भीड़,विसर्जन में पर्यावरण-अनुकूल
मेष – आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृषभ – आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बढ़ाएं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
मिथुन – आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और मेहनत से सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ संवाद में सावधानी बरतें।
कर्क – आज कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिलेगा और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
पढ़ें :- BB 7 की कंटेस्टेंट सोफिया हयात, बोलीं- सलमान खान ढोंगी, बेवकूफ है…,देखें Viral Video
सिंह – आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं और नए संपर्क बनेंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद और सौहार्द्र बना रहेगा।
कन्या – आज वाणी पर संयम रखें। कठोर शब्दों से बचें, अन्यथा संबंधों में तनाव आ सकता है। आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
तुला – आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मित्रों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और बजट बनाकर चलें।
वृश्चिक – आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद सुलझ सकता है।
धनु – आज अपने करियर और वित्तीय मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें और विवादों से दूर रहें।
पढ़ें :- पेपर लीक-बेरोजगारी-महंगी शिक्षा के खिलाफ जस्टिस मोर्चा की ‘जेन जी कनेक्ट यात्रा’ पहुंची प्रयागराज, युवाओं से 2 अक्टूबर को 'लखनऊ चलो' का आह्वान
मकर – आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ – आज का दिन शुभ रहेगा। निवेश और धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक होंगे।
मीन – आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहें औरअनावश्यक खर्चों से बचें। आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।