Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज का राशिफल 28 मार्च 2025: कर्क राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह, पढें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल 28 मार्च 2025: कर्क राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह, पढें कैसा रहेगा आपका दिन

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज का राशिफल 28 मार्च 2025: आज 28 मार्च दिन शुक्रवार को कुछ राशियों के लिए चुनौतियों भरा दिन हो सकता है। कर्क राशि के लोगो को आर्थिक मामलों में सर्तक रहने की सलाह और नौकरी के क्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे है। क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

पढ़ें :- हूती विद्रोहियों के निशाने पर पाकिस्तान, सऊदी अरब के चक्कर में बुरा फंसा!

मेष – आज कार्यों की समय सीमा निकट होने के कारण आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सतर्क रहें और माता की सेहत का ध्यान रखें।

वृष – आज धैर्य से काम लें और महत्वपूर्ण कार्यों को टालने की कोशिश करें। आत्मविश्वास में कमी और मानसिक परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मिथुन – आज संतान की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। आज पिता का साथ मिलेगा।

कर्क – आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। आत्मसंयम बनाए रखें और क्रोध से बचें। नौकरी के क्षेत्र में बदलाव हो सकता है और परिश्रम अधिक रहेगा।

पढ़ें :- Asian Games Update : शूटिंग में इलावेनिल, विदर्शा और सोनम की तिकड़ी ने भारत को दिलाया पहला मेडल, महिला हॉकी टीम ने उज़्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा

सिंह – आज मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं और सुख-शांति बनी रहेगी। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं।

कन्या – आज घर-परिवार में धार्मिक कार्य संभव हैं और सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में बदलाव के योग हैं और माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

तुला – आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
व्यापार में नए अनुबंध संभव है।

वृश्चिक – आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज अफसरों का सहयोग मिलेगा।

धनु – किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। मित्रों के सहयोग से नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।

पढ़ें :- IND vs BAN Semi Final: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, फाइनल में जगह पक्की करने उतरी टीम इंडिया

मकर – आज आर्थिक रूप से स्थिरता आएगी। सेहत में सुधार होगा, लेकिन आलस्य हावी रह सकता है। काम में फोकस बनाए रखें, सफलता मिलेगी।

कुम्भ – आज का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा। प्रबंधन से जुड़े लोगों को अच्छा प्रोत्साहन मिल सकता है और कंपनी में भागीदारी का प्रस्ताव भी आ सकता है।

मीन – आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, धोखा हो सकता है। ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें।

Advertisement