Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज का राशिफल 30 मार्च 2025: इन राशियों पर रहेगी माता रानी की विशेष कृपा धन लाभ के बन रहे है योग, कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफल 30 मार्च 2025: इन राशियों पर रहेगी माता रानी की विशेष कृपा धन लाभ के बन रहे है योग, कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें दैनिक राशिफल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज का राशिफल 30 मार्च 2025: आज 30 मार्च दिन रविवार को राशियों पर सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति महसूस होगी। क्योंकि आज से माता के नवरात्रि शुरु हो रहे है। कुछ राशियों पर उनकी विशेष कृपा रहेगी। इस विशेष दिन पर ग्रहों की स्थिति और चंद्रमा के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा।आइये जानते है ज्योतिषरत्न एवं वास्तुरत्न विशेषज्ञ आचार्य रत्नाकर तिवारी से आपका दैनिक राशिफल।

पढ़ें :- Zia-ul-Haq Murder Case : कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह को सीबीआई कोर्ट से बड़ी राहत, बोले-'सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं'

मेष – आज सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। व्यापार में साझेदारी की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा।​

वृष – राजनीति में सक्रिय लोगों को लाभ और बड़ा पद मिलने की संभावना है। घरेलू कार्यों को टालने से परिवार के वरिष्ठ सदस्य नाराज हो सकते हैं।

मिथुन – कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और व्यापार में उन्नति होगी। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें।

कर्क – करियर और व्यापार में नई संभावनाएं बनेंगी। मां दुर्गा की कृपा से धनलाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।

पढ़ें :- टीम इंडिया का एशियन गेम्स में एक मेडल पक्का, बांग्लादेश को 114 रनों से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह

सिंह – आज दिन उन्नति और सफलता दिलाने वाला रहेगा। मां दुर्गा की आराधना से सभी कार्य सफल होंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन वापस आ सकता है।

कन्या – आज दिन शुभ रहेगा। मां दुर्गा की कृपा से धनलाभ और मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

तुला – नवरात्रि के पहले दिन आपको संयम और धैर्य बनाए रखना होगा। कार्यस्थल पर चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन मां दुर्गा की उपासना से समस्याओं का समाधान मिलेगा।

वृश्चिक – आज दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। मां दुर्गा की कृपा से धनलाभ और यश प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय बिताएं।

धनु – चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आपके लिए शुभता लेकर आई है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। मां दुर्गा की उपासना से मानसिक शांति मिलेगी।

पढ़ें :- Chausath Yogini Temple Morena : मितावली के चौसठ योगिनी का रहस्यमयी मंदिर , छिपे हैं कई चमत्कारिक राज

मकर – आज मां शैलपुत्री की आराधना से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। करियर में सफलता के लिए मेहनत बढ़ानी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुम्भ – रविवार का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश से व्यापार और निवेश के लिए अनुकूल समय है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन – आज दिन शुभ रहेगा। मां दुर्गा की कृपा से करियर और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

Advertisement