आज का राशिफल 31 मार्च 2025: आज 31 मार्च दिन सोमवार को अश्विनी नक्षत्र के साथ रवि योग का भी शुभ संयोग बना है। इस शुभ योग में भगवान शिव का कुछ राशियों पर विशेष कृपा रहेगी। इन राशियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। साथ ही धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूरे होने के योग बन रहे है। क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
पढ़ें :- Zia-ul-Haq Murder Case : कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह को CBI कोर्ट से बड़ी राहत, बोले-'सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं'
मेष – आज का दिन धन और वित्त के मामले में अच्छा रहेगा। अपनी विशेषज्ञता बढ़ाने और नई कौशल सीखने में निवेश करने के लिए यह उपयुक्त समय है।
वृष – आज नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और लाभ मिल सकता है। व्यवसायियों को अपने खर्चों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
मिथुन – आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आप अपने साथी के साथ किसी शांत स्थान पर समय बिताना पसंद करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार के कई अवसर मिलेंगे।
कर्क – आज कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। संयम से लिए गए निर्णय प्रोजेक्ट को सफलता की ओर ले जाएंगे। आज यात्राओं से सफलता मिलेगी।
पढ़ें :- टीम इंडिया का एशियन गेम्स में एक मेडल पक्का, बांग्लादेश को 114 रनों से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह
सिंह – आर्थिक तरक्की के योग हैं। निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राओं से सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि के संकेत हैं।
कन्या – कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। नया प्रोजेक्ट शुभ परिणाम लाएगा। परिवार में सुख-सौहार्द बढ़ेगा। यात्राओं की योजना सफल रहेगी। युवाओं पर खर्च बढ़ सकते हैं।
तुला – यात्राओं से सफलता मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट को लेकर मन अशांत रहेगा। आर्थिक मामलों में अचानक खर्च बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक – कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। त्वरित निर्णय से प्रोजेक्ट सफल होंगे। धन आगमन रहेगा, निवेश से लाभ होगा। परिवार में निर्णय लेते समय असमंजस हो सकता है।
धनु – चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन लंबी दूरी की यात्रा करा सकता है। परिवारिक विवाद दूर होंगे। रक्त संबंध मजबूत होंगे। सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है।
पढ़ें :- Chausath Yogini Temple Morena : मितावली के चौसठ योगिनी का रहस्यमयी मंदिर , छिपे हैं कई चमत्कारिक राज
मकर – अचानक धन लाभ के योग हैं। व्यापार में अच्छे लाभ के संकेत हैं। गृहस्थ जीवन की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मकान खरीदने की योजना बन सकती है।
कुम्भ – आज वर्तमान परियोजनाओं में उत्साह बना रहेगा। आज नई जानकारी प्राप्त हो सकती है,जो समस्याओं के समाधान में सहायक होगी।
मीन – आज का दिन उत्तम हैं। आज सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। बिना मांगे सलाह देने से बचें। आज व्यापार में नए प्रयोग लाभदायक हो सकते हैं।
आचार्य रत्नाकर तिवारी
ज्योतिषरत्न एवं वास्तुरत्न विशेषज्ञ