Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Olympic : माना पटेल को मिला टोक्यो ओलंपिक का टिकट, क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक

Tokyo Olympic : माना पटेल को मिला टोक्यो ओलंपिक का टिकट, क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में तैराकी के मुकाबले को दिलचस्प बनाने के लिए भारतीय तैराकों पर सबकी नजर रहेगी। भारतीय महिला तैराक माना पटेल को भी टोक्यो ओलंपिक का टिकट मिल गया है। भारतीय तैराकी महासंघ के अनुसार माना की विश्वविद्यालय कोटा से टोक्यो ओलंपिक में भागीदारी की पुष्टि हो गयी है। माना टोक्यो खेलों में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में भाग लेगी। भारतीय महिला तैराक इन खेलों के लिये क्वालीफाई करने वाली तीसरी भारतीय तैराक है।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद आतिशी ने बताईं सरकार की प्राथमिकता, कहा-सफल नहीं होने देंगे बीजेपी का षड्यंत्र

श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ने हाल में ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाइमिंग (ओक्यूटी) में ‘ए’ स्तर हासिल करके क्वालीफाई किया था। विश्वविद्यालय कोटा से किसी एक देश के एक पुरुष और एक महिला प्रतिस्पर्धी को ओलंपिक में भाग लेने का मौका मिलता है बशर्ते उस देश के किसी अन्य तैराक ने उस वर्ग (पुरुष या महिला) में क्वालीफाई नहीं किया हो या ओलंपिक चयन समय (बी) के आधार पर अंतरराष्ट्रीय तैराकी महासंघ (फिना) से निमंत्रण हासिल नहीं किया हो।

 

 

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को ट्वीट कर माना को उनके टोक्यो जाने पर बधाई दी और लिखा, ‘बैकस्ट्रोक तैराक माना पटेल #Tokyo2020 के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली महिला और तीसरी भारतीय तैराक बन गई हैं। मैं माना को बधाई देता हूं, जिन्होंने यूनिवर्सलिटी कोटा के जरिए क्वालिफाई किया. बहुत बढ़िया।’

Advertisement