1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. शंभू बॉर्डर पर एक और किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या, अस्पताल में तोड़ा दम

शंभू बॉर्डर पर एक और किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या, अस्पताल में तोड़ा दम

शंभू बॉर्डर (Shambhu Border) पर गुरुवार को एक और किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। सल्फास की गोलियां खाने से किसान की मौत हो गई। बता दें कि इससे पहले भी एक किसान की इसी तरह जहर खाने से मौत हो गई थी। शंभू बॉर्डर पर जहर खाने से मरने वालों किसानों की संख्या दो हो गई है। मरने वाले किसान का नाम रेशम सिंह है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। शंभू बॉर्डर (Shambhu Border) पर गुरुवार को एक और किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। सल्फास की गोलियां खाने से किसान की मौत हो गई। बता दें कि इससे पहले भी एक किसान की इसी तरह जहर खाने से मौत हो गई थी। शंभू बॉर्डर पर जहर खाने से मरने वालों किसानों की संख्या दो हो गई है। मरने वाले किसान का नाम रेशम सिंह है।

पढ़ें :- देश बेचने के बाद अब भगवान श्रीराम के चढ़ावे पर भी डाका? आप सांसद संजय सिंह का गंभीर आरोप

रेशम ने शंभू बॉर्डर (Shambhu Border) में सल्फास खा लिया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में राजपुरा के सिविल अस्पताल (Rajpura Civil Hospital) में भर्ती कराया गया। मगर वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रेशम सिंह जगतार सिंह के बेटे हैं। वह तरतारन जिले (Tartaran District) के पाहू विंड के रहने वाले थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...