Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Olympics 2020 : मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल, बॉलीवुड में लगा बधाईयों का तांता

Tokyo Olympics 2020 : मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल, बॉलीवुड में लगा बधाईयों का तांता

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu)  ने टोक्यो ओलंपिक 2020(Tokyo Olympics 2020) में बड़ी जीत हासिल इतिहास रच दिया है। मीराबाई ने वेटलिफिटिंग में 49 किलो महिला वर्ग में भारत को उनका पहला सिल्वर मेडल ( silver medal) दिलाया है। इनसे पहले कर्णम मल्लेश्वरी के बाद मीराबाई दूसरी भारतीय वेटलिफ्टर हैं, जिन्होंने देश के लिए मेडल जीता है। बता दें कि इससे पहले कर्णम ने साल 2000 में हुए सिडनी ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाया था।

पढ़ें :- Axar Patel DC New Captain: आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनें अक्षर पटेल

बॉलीवुड सेलेब्स ने मीराबाई चानू की उपलब्धि को सराहा

मणिपुर राज्य की 26 साल की मीराबाई चानू ने कुल 202 किलो (87 किलो +115 किलो) वजन को उठाकर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया है। इससे पहले मीराबाई चानू को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही वह राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की विजेता भी रही हैं। मीराबाई की जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। इस उपलब्धि पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर जरिए मीराबाई चानू को बधाई दे रहे हैं।

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा ,सनी देओल, फरहान अख्तर, रणदीप हुड्डा, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, आर माधवन, महेश बाबू संग कई सेलेब्स ने मीराबाई चानू को बधाई दी और गर्व जताया है।

पढ़ें :- Gold Rate Today : ट्रेड वॉर की चिंताओं के बीच ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना, चांदी 1 लाख के करीब, जानिए भाव
पढ़ें :- MI vs GG Eliminator: आज WPL फाइनल के लिए मुंबई-गुजरात के बीच होगा करो या मरो मुकाबला; जानिए किसका पलड़ा भारी

बता दें कि बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक सेलेब्स टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भारत के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लगे हुए हैं। अब मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतने से सभी गदगद हैं।

Advertisement