Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Paralympics: भारत की झोली में खूब बरसे मेडल, गोल्ड, रजत के साथ आए कांस्य पदक

Tokyo Paralympics: भारत की झोली में खूब बरसे मेडल, गोल्ड, रजत के साथ आए कांस्य पदक

By शिव मौर्या 
Updated Date

Tokyo Paralympics: टोक्यो पैरालांपिक में भारत की झोली में खूब मेडल आए हैं। अवनि लेखरा (avani lekhra) ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक (gold medal) जीता है। महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में भारत (India) को यह पहला गोल्ड मिला है। वहीं, पुरूषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो की स्पर्धा में भारत को रजत पदक (silver medal) मिला है।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से बनाया प्रत्याशी, कल करेंगे नामांकन

योगेश कथुनिया (Yogesh Kathuniya) ने ये कारनामा करके दिखाया है। इसके साथ ही देवेंद्र झाझरिया (Devendra Jhajharia) ने भी भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता है। इसके साथ ही कांस्य पदक (bronze medal) सुंदर सिंह गुर्जर (Sundar Singh Gurjar) ने जीता है। बीता पांचवां दिन भारत के लिए शानदार रहा और तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए।

वहीं, भारत के निशानेबाज स्वरूप उनहालकर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा से बाहर हो गए हैं। वह 203.9 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। इसके साथ ही टोक्यो पैरालंपिक में उनका पदक जीतने का सपना टूट गया।

पढ़ें :- Salman Khan House Firing Case : सलमान खान घर फायरिंग केस में आरोपी ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या
Advertisement