नोएडा : नोएडा से आगरा जाने का सफर अब 1 अक्टूबर से महंगा होने वाला है। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) से गुजरने वाले वाहनों को ज्यादा कीमत अदा करनी होगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने 165 किलोमीटर लंबे मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहनों के लिए नए टोल रेट की घोषणा की है। मिली जानकारी के अनुसार इस टोल टैक्स में 12 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
पढ़ें :- राज्य सरकारों की मुफ्त स्कीमों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, बोला- इनका खर्च और कौन उठाएगा? खैरात नहीं रोजगार दो...
यमुना एक्सप्रेसवे का बढ़ा किराया
YEIDA ने सभी तरह के वाहनों पर लगने वाले नए टोल रेट की घोषणा कर दी है। नई दरों के मुताबिक हल्के वाहनों, कार और जीप के यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरने पर 2.95 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से देने होंगे। इससे पहले इन वाहनों पर टोल टैक्स 2.60 रुपये प्रति किलोमीटर लगाया जाता था।
टू-व्हीलर्स पर पहले टोल टैक्स 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर लगाया जाता था। वहीं अब 1 अक्टूबर से दो पहिया वाहनों से 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से टैक्स लिया जाएगा. यमुना एक्सप्रेसवे ही भारत के उन कुछ एक्सप्रेसवे में शामिल है, जहां टू-व्हीलर्स पर भी टोल टैक्स लगाया जाता है।
नोएडा से आगरा जाने पर कितना टोल टैक्स?
पढ़ें :- OpenAI Offices in India : ओपनएआई अब बेंगलुरु-मुंबई में भी खेलेगी ऑफिस, ये है टेक कंपनी की स्ट्रैटेजी
यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर कार या जीप से जाने पर एक तरफ का किराया करीब 500 रुपये होगा। वहीं टू-व्हीलर के लिए ये किराया 250 रुपये के करीब हो सकता है। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के टोल टैक्स के बढ़ने पर YEIDA के सीईओ अरुण वीर सिंह (CEO Arun Veer Singh) ने कहा कि साल 2021-22 से ही जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड, जो कि इस एक्सप्रेसवे के टोल ऑपरेटर हैं, टोल टैक्स में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे, लेकिन आम जनता के फायदे को देखते हुए हम उन्हें बार-बार मना कर रहे थे।
अरुण वीर सिंह (Arun Veer Singh) ने आगे कहा कि पिछले तीन सालों से टोल फी में कोई इजाफा नहीं किया गया था, लेकिन देखा जाए तो अब की गई 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी हर साल के हिसाब से औसतन 4 फीसदी बढ़ाई गई है।